उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के डीएम बदले हैं। इसी क्रम में संतकबीर नगर के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की सीईओ अनुज मलिक को संतकबीरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आइए हम आपको आईएएस अधिकारी अनुज मलिक के बारे में बताते हैं।
अनुज मलिक उत्तर प्रदेश कैडर की 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के लाजपत नगर की निवासी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई -लिखाई एयर फोर्स बाल भारती स्कूल की है।
इसके बाद गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम साल से अनुज ने यूपीएसी की तैयारी शुरू कर दी थी।
पहले ही प्रयास में यूपीएसी सिविल सेवा परीक्षा पास कर 16वीं रैंक हासिल कर अनुज मलिक ने इतिहास रच दिया था।
अनुज मलिक ने प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वाराणसी में असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यभार संभाला।
अनुज मलिक के पति उनके ही बैच के साथी गौरव सोगरवाल हैं। गौरव उत्तर प्रदेश कैडर के 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल महाराजगंज के जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।