महंगी साड़ी के साथ नीता अंबानी ने क्‍यों नहीं पहने कीमती हार और झुमके, आखिर क्‍या है इसकी वजह

Nita Ambani Latest Saree Blouse Look: नीता अंबानी हाल ही में NMACC में Phantom of the Opera की ओपनिंग में पहुंची थीं। मोका कलर की सुंदर साड़ी में नीता अंबानी ने अपने लुक से कुछ राज खोले जिनको जानने के बाद लोग कह रहे हैं कि सच में अमीर ऐसे ही बना जाता है। अगर आपको भी साड़ी से स्‍टाइलिश लुक चाहिए तो नीता अंबानी की इन बातों पर गौर करें।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Mar 8 2025, 12:09 IST
नीता की साड़ी सब पर भारीImage Credit : Instagram01 / 06

नीता की साड़ी सब पर भारी

नीता अंबानी को इस साल के रंग - चॉकलेट मोका कलर की साड़ी में इस इवेंट पर स्‍पॉट किया गया। उन्‍होंने बॉर्डर वर्क वाली मैंचिंग फुल स्‍लीव्‍स ब्‍लाउज की साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ज्‍यादा वर्क नहीं था। साथ में माथे पर सादी गोल बिंदी नेचुरल मेकअप किया था। साथ में कानों में बड़े साइज के डायमंड स्‍टड्स थे। अपनी चिर परिचित स्‍माइल के साथ वह सभी से इवेंट पर मुलाकात करती नजर आईं। जिसने भी उनका ये लुक देखा है, वो उनसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रहा। लेकिन साथ ही सभी ने नोटिस किया कि इस साड़ी के साथ उन्‍होंने भारी नेकलेस या हाथ में कुछ नहीं पहना था। आख‍िर क्‍या है इसकी वजह !

सिंपल इज बेस्‍टImage Credit : Instagram02 / 06

सिंपल इज बेस्‍ट

नीता अंबानी जैसे ग्रेसफुल लुक का दरअसल फंडा ही यही है - कि कम पहनो पर अच्‍छा पहनो। सब कुछ एक साथ लाद लेने से बेहतर है कि आप किसी एक चीज को अपने लुक की हाइलाइट बनाओ। अगर आपने ब्राइट कलर की साड़ी पहनी है तो उसके साथ मिनिमल जूलरी कैरी करें।

साड़ी के रूल Image Credit : Instagram03 / 06

साड़ी के रूल

अगर आप साड़ी में लंबी और दुबली दिखना चाहती हैं तो नीता अंबानी का ये लुक सेव कर लें। पतला बॉर्डर वर्क आपके लुक को स्लिम डाउन करता है। अगर आप एक ही कलर टोन के साड़ी और ब्‍लाउज पहनती हैं तो इससे भी लंबा और दुबला लुक आता है।

स्‍लीक हेयरस्‍टाइलImage Credit : Instagram04 / 06

स्‍लीक हेयरस्‍टाइल

रिच और एलिगेंट लुक के लिए बालों को अच्‍छी तरह स्‍टाइल करें। स्‍टाइलिश बन यानी जूड़े इसके लिए बेस्‍ट रहेंगे। बिखरे बाल आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

बैग्‍स और क्‍लच Image Credit : Instagram05 / 06

बैग्‍स और क्‍लच

इस तरह के लुक में बड़े बैग की जगह छोटा क्‍लच रखें जिसमें आपका मोबाइल भी फिट हो जाए। ज्‍यादा एक्‍सेसरीज आपके लुक का बैलेंस खराब करती हैं।

एलिगेंट दिखना है तो Image Credit : Instagram06 / 06

एलिगेंट दिखना है तो

इसके लिए आपको अपनी बॉडी मूवमेंट पर ध्‍यान देना होगा। हाथों को ज्‍यादा हिलाना, ज्‍यादा जोर से बोलना या हंसना - आपकी ग्रेस खराब करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!