OTT Release This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT पर आपके लिए कई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। इस बार फैंटेसी, हॉरर, क्राइम थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। रजनीकांत की 'जेलर 2' से लेकर करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' तक, कई फेमस टाइटल्स स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं 'द रिंग्स ऑफ पावर 3' के नए सीजन के साथ फैंटेसी की दुनिया में लौटने का मौका भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस वीकेंड OTT पर क्या-क्या नया देख सकते हैं।
फिल्म स्माइल 15 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक मनोचिकित्सक की स्टोरी दिखाई गई है। उसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब उसका सामना एक डरावनी घटना से होता है। इसके बाद वह एक ऐसी बुरी ताकत के साये में आ जाती है, जो एक खौफनाक स्माइल के साथ लगातार उसका पीछा करती है।
फैंटेसी सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' तीसरे सीजन के साथ लौट आई है। इस सीजन में सॉरॉन की ताकत बढ़ाने और वन रिंग बनाने की कोशिश दिखाई जाएगी। ये 13 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की यह क्राइम थ्रिलर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट की है। फिल्म में दो पुलिस अधिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जिनके बीच एक विवादित एनकाउंटर को लेकर मॉरल कॉन्फ्लिक्ट होता है। फिल्म को आप 13 नवंबर नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
अर्जुन रामपाल और प्रियमणि की ये सस्पेंस थ्रिलर एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी की कहानी है। वो लापता दौलत की तलाश में निकलता है, लेकिन इस दौरान उसके सामने लालच, धोखे और एक खतरनाक साजिश की परतें खुलती हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
शनाया कपूर इस थ्रिलर सीरीज में जुड़वां बहनों आयशा और अदिति का किरदार निभा रही हैं। अपनी बहन की रहस्यमयी मौत के बाद अदिति सेंट टेरेसा स्कूल में दाखिला लेती है और उसकी मौत का सच जानने की कोशिश करती है। सीरीज जियो हॉटस्टार पर 13 नवंबर को रिलीज हुई है।
रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटे हैं। इस बार वो अपने परिवार के साथ शांत जिंदगी बिताने की कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन पुराने दुश्मन का बदला लेने का इरादा उनकी जिंदगी में फिर से मुश्किलें खड़ी कर देता है। फिल्म 13 नवंबर से प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
ये एक कॉमेडी मॉक्यूमेंट्री है, जिसमें फिलोमीना कंक के किरदार में डायने मॉर्गन सिनेमा के इतिहास की पड़ताल करती नजर आएंगी। कैमरे के आविष्कार से लेकर फ्रेंच न्यू वेव, CGI और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, वो फिल्ममेकर्स और सिनेमा से जुड़े जानकारों से अपने मजेदार और अजीब सवाल पूछती हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर 15 नवंबर से देख सकते हैं।