131 रन पर इंग्लैंड पस्त, नए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने बनाया रिकॉर्ड

Mahli Beardman Creates History In ODI Cricket: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई वनडे सीरीज के पहले मैच (AUS vs ENG 1st ODI) में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बुरा हाल हुआ है। उनकी पूरी टीम 131 रन पर ऑल-आउट हो गई। इसके जरिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक नया शानदार तेज गेंदबाज मिल गया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में 21 साल के माहली बियर्डमैन ने अपने वनडे डेब्यू पर इतिहास रच दिया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 13 2026, 13:08 IST
21 साल के गेंदबाज ने रचा इतिहासImage Credit : AP01 / 07

21 साल के गेंदबाज ने रचा इतिहास

AUS vs ENG ODI: ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के लिए वनडे डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने नया इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पर्थ के मैदान पर इस गेंदबाज ने वो कर दिखाया जो कोई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पिछले 28 सालों में नहीं कर सका।

इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरा Image Credit : AP02 / 07

इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरा

वनडे सीरीज के पहले मैच में मेहमान इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। इंग्लैंड की पूरी टीम पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33.4 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 की उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने 5वें ओवर के खत्म होने से पहले ही, महज 28 गेंदों में 5 विकेट लेकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। इसके बाद भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और कई रिकॉर्ड बना दिए।

कई बड़े बल्लेबाजों को किया आउटImage Credit : AP03 / 07

कई बड़े बल्लेबाजों को किया आउट

21 वर्षीय बियर्डमैन का वनडे क्रिकेट में पहला विकेट काफी अहम रहा, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को सिर्फ 1 रन पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने आधुनिक युग के दिग्गज जो रूट को भी आउट किया। बाद में, उन्होंने जॉर्डन कॉक्स, सुरन और लियाम डॉसन जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के विकेट भी लिए।

बियर्डमैन ने झटके 6 विकेटImage Credit : AP04 / 07

बियर्डमैन ने झटके 6 विकेट

माहली बियर्डमैन ने इंग्लैंड की इस पारी में 7.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट झटके। पर्थ के मशहूर वाका (WACA) स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले, टोनी डोडेमेड (1988 में श्रीलंका के खिलाफ) के बाद बियर्डमैन दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, 6 विकेट लेकर वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाईImage Credit : AP05 / 07

डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई

माहली बियर्डमैन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ये कमाल 21 साल 74 दिन की उम्र में किया है। बियर्डमैन ने कूपर कॉनली को पीछे छोड़ा जिन्होंने 22 साल 2 दिन की उम्र में साल 2025 में ये रिकॉर्ड बनाया था।

कौन हैं माहली बियर्डमैनImage Credit : AP06 / 07

कौन हैं माहली बियर्डमैन

बियर्डमैन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से आते हैं और अपने ही शहर में वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ देश के लिए अपना इकलौता टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ भी दिखाया था दमImage Credit : Instagram/mahlibeardman07 / 07

भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ भी दिखाया था दम

पिछले महीने भारत के ऑस्ट्रेलिया A दौरे पर भी बियर्डमैन ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत A के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज के पहले मैच में बियर्डमैन 4-23 के बेहतरीन स्पेल के साथ अपनी टीम की 125 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस स्पेल में उन्होंने साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह, देवदत्त पडिक्कल और सूर्यांश शेडगे जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट लिए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!