नया साल केवल साल के बदलने का नाम नहीं है, बल्कि इसमें आप अपने आप को भी एक नए लुक में पेश कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ फैशन टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको नए साल में नया लुक देंगे।
अपने लुक को नया बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने वॉर्डरोब को साफ करें। इसमें आप न्यूट्रल शेड्स के साथ एक-दो ट्रेंडी पीस जोड़ें इससे आपका लुक तुरंत फ्रेश लगने लगेगा।
कपड़े चाहे कितने भी महंगे क्यों न हों यदि फिटिंग खराब है, तो आपका लुक खराब दिखने लगेगा। इसलिए नए साल में अपने कपड़ों की फिटिंग का खास ख्याल करें।
कई बार आपके लुक को बदलने के लिए कपड़े नहीं केवल एक्सेसरीज की जरूरत होती है। क्लासिक वॉच, मिनिमल ज्वेलरी, स्टाइलिश बैग या अच्छे फुटवियर आपके लुक को निखार देते हैं।
यदि अब तक आप सेफ कलर्स तक सीमित रहे हैं, तो नया साल एक्सपेरिमेंट का सही समय है। आप अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए कुछ ब्राइट कलर्स को एड कर सकते हैं।
स्टाइलिश लुक काफी अच्छा होता है, लेकिन इसके कारण आपका कंफर्ट नहीं जाना चाहिए। क्योंकि असहज करने वाले कपड़े आप पूरे दिन नहीं पहन सकते हैं।