चंद्र नमस्कार करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, 52 की उम्र में परफेक्ट बॉडी बैलेंस का ये है सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा 52 की उम्र में भी जिस परफेक्ट बॉडी बैलेंस के लिए जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं, इसके पीछे का सीक्रेट नियमित योग करना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि योग से शरीर का बैलेंस बेहतर होता है और फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलती है। हाल ही में एक्ट्रेस चंद्र नमस्कार करती भी दिखीं, चलिए जानते हैं इसके फायदे क्या होता हैं।

Authored by: विनीतUpdated Jan 18 2026, 13:49 IST
मलाइका अरोड़ा ने किया चंद्र नमस्कारImage Credit : IG/ Malaika Arora01 / 07

मलाइका अरोड़ा ने किया चंद्र नमस्कार

जब भी फिटनेस और ग्रेस की बात होती है, तो मलाइका अरोड़ा का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। 52 की उम्र में भी उनका संतुलन, फ्लेक्सिबिलिटी और बॉडी कंट्रोल लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में मलाइका को चंद्र नमस्कार करते देखा गया, जिसने एक बार फिर यह दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चंद्र नमस्कार सिर्फ योगासन नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग के बीच बैलेंस बनाने की एक असरदार प्रक्रिया है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में भी काम आती है।

चंद्र नमस्कार क्या है और क्यों है खासImage Credit : IG/ Malaika Arora02 / 07

चंद्र नमस्कार क्या है और क्यों है खास

चंद्र नमस्कार को मून सैल्यूटेशन भी कहा जाता है। यह योग का एक सौम्य और शांत अभ्यास है, जो शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ संतुलन पर भी काम करता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह अभ्यास शरीर की मूवमेंट, सांस और फोकस को एक साथ जोड़ता है, जिससे ओवरऑल कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है।

मलाइका अरोड़ा और परफेक्ट बॉडी बैलेंसImage Credit : IG/ Malaika Arora03 / 07

मलाइका अरोड़ा और परफेक्ट बॉडी बैलेंस

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाए हुए हैं। चंद्र नमस्कार करते वक्त उनका स्टेबल पॉश्चर और कंट्रोल यह दिखाता है कि बैलेंस पर कितना काम किया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसा बैलेंस सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि शरीर को चोटों से बचाने और लंबे समय तक एक्टिव रहने के लिए जरूरी होता है।

एक्सपर्ट क्यों मानते हैं बैलेंस को जरूरीImage Credit : IG/ Malaika Arora04 / 07

एक्सपर्ट क्यों मानते हैं बैलेंस को जरूरी

एक्सपर्ट बताते हैं कि बॉडी बैलेंस उम्र के साथ और भी अहम हो जाता है। सही बैलेंस से न सिर्फ गिरने का खतरा कम होता है, बल्कि मसल्स और जॉइंट्स पर भी सही कंट्रोल बना रहता है। चंद्र नमस्कार जैसे अभ्यास शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं और न्यूरो-मस्कुलर कोऑर्डिनेशन को सुधारते हैं।

दिमाग और शरीर का तालमेल बनाता है चंद्र नमस्कारImage Credit : IG/ Malaika Arora05 / 07

दिमाग और शरीर का तालमेल बनाता है चंद्र नमस्कार

चंद्र नमस्कार का असर सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रहता। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह अभ्यास दिमाग को शांत करता है और फोकस बढ़ाने में मदद करता है। जब सांस और मूवमेंट एक लय में आते हैं, तो मन भी स्थिर होता है, जिससे स्ट्रेस कम महसूस होता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे मदद करता हैImage Credit : IG/ Malaika Arora06 / 07

रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे मदद करता है

चंद्र नमस्कार करने से शरीर में फ्लो और स्टेबिलिटी आती है, जिसका फायदा रोज के कामों में भी दिखता है। चलना, बैठना, सीढ़ियां चढ़ना या लंबे समय तक खड़े रहना - हर जगह बेहतर बैलेंस महसूस होता है। यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस आइकॉन इस योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं।

आप भी कर सकते हैं अभ्यासImage Credit : IG/ Malaika Arora07 / 07

आप भी कर सकते हैं अभ्यास

मलाइका अरोड़ा का चंद्र नमस्कार यह सिखाता है कि फिट और बैलेंस्ड रहने के लिए हार्ड एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं, बल्कि सही योग अभ्यास भी उतना ही असरदार है। उम्र चाहे जो भी हो, बैलेंस पर काम करना लंबे समय तक स्वस्थ रहने की कुंजी बन सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!