सफेद सीमेंट घोल कियारा आडवाणी ने बनवाई ये वायरल ड्रेस? फैंस ने कर दी दीवार की POP से तुलना, रवा डोसा बनकर आईं जान्हवी का भी उड़ा था मजाक

अपनी नई फिल्म गेम चेंजर का प्रमोशन कर रहीं कियारा आडवाणी का फैशनेबल लुक खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में कियारा ने सफेद मिनी ड्रेस में तहलका मचाने वाली फोटोज शेयर की, जिन्हें देख आप भी होश खो बैठेंगे। हालांकि इस ड्रेस को थोड़ा बहुत ट्रोल भी किया जा रहा है, ऐसी ही कटआउट वाली ड्रेस जान्हवी ने भी पहनी थी। देखें कियारा के लेटेस्ट लुक की खासियत, ट्रेंडिंग फैशन।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jan 29 2025, 11:07 IST
कियारा आडवाणी की नई ड्रेसImage Credit : Instagram01 / 06

कियारा आडवाणी की नई ड्रेस

कियारा आडवाणी की ये नई वाइट ड्रेस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा ने खास फ्लोरल कटआउट वाली मिनी ड्रेस फ्लॉन्ट की थी। हालांकि ड्रेस को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन ड्रेस काफी फैशनेबल लग रही है। ऐसी ही ड्रेस जान्हवी ने भी पहनी थी।

फ्रेश लुक वाली ड्रेसImage Credit : Instagram02 / 06

फ्रेश लुक वाली ड्रेस

कियारा की ये वाइट ड्रेस काफी फ्रेश लुक दे रही है। बोरिंग, सिंपल पुरानी सीक्वेन, ऑर्गेंजा वाली ड्रेस से अलग हटकर कियारा ने 3d कटआउट लुक वाली ड्रेस पहनी है।

विदेशी ब्रांड की ड्रेसImage Credit : Instagram03 / 06

विदेशी ब्रांड की ड्रेस

कियारा ने खास विदेशी डिजाइनर Pierpaolo Piccioli के Valentino L'Ecole Springs/Summer 2024 कलेक्शन का मास्टरपीस पहना है। मिनी जालीदार फ्लोरल लुक की ड्रेस कंट्रास्ट ज्वेलरी के साथ यूनिक लग रही थी।

फ्लॉन्ट किए कर्व्सImage Credit : Instagram04 / 06

फ्लॉन्ट किए कर्व्स

बोट नेक स्लीव्स वाली इस जालीदार फ्रॉक ड्रेस में कियारा के कर्व्स खूब झलक रहे हैं। वाइट मोनोक्रोम लुक को तोड़ने के लिए कियारा ने गोल्डन ईयररिंग्स, और रिंग्स पहनी थी।

यहां हो गईं ट्रोलImage Credit : Instagram05 / 06

यहां हो गईं ट्रोल

हालांकि कियारा का ये लुक देखने में कोफी फैशनेबल था। लेकिन इस लुक की कई लोगों ने सफेद सीमेंट तो दीवार पर की जाने वाली POP यानि प्लास्टर ऑफ पेरिस की डिजाइन से तुलना कर दी। और करीब से देखने पर आप फ्लोरल 3D डिजाइन और POP को अनदेखा नहीं कर पाएंगे।

जान्हवी बन गई थी रवा डोसाImage Credit : Instagram06 / 06

जान्हवी बन गई थी रवा डोसा

ऐसी ही जालीदार कट आउट वाली ट्यूब मिनी ड्रेस में जान्हवी भी काफी वायरल हुई थीं। जान्हवी की इस ड्रेस को फैंस ने रवा डोसा की उपाधि दे डाली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!