एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची कियारा आडवाणी ने लेदर की चॉकलेट ब्राउन ड्रेस पहन सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कियारा की ड्रेस जितनी खास थी उतनी ही खास ज्वेलरी भी थी। लेकिन इस ज्वेलरी को देख फैंस को आलिया के पुराने लुक की याद आ गई।
कियारा ने अपने लेटेस्ट लुक के लिए लेदर का बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ था। इस ब्राउन गाउन में कियारा खुद चॉकलेट जैसी ही लग रही थीं। ड्रेस तो बहुत सुंदर था लेकिन..
स्वीटहार्ट नेक वाले गाउन के साथ कियारा ने डायमंड के दो चोकर पहने हुए थे। इस लुक के साथ कियारा ने नो ईयररिंग्स रखी थी।
कियारा का ये चोकर फैंस को आलिया के चोकर का कॉपी लगा है। ऊपर वाला डायमंड नेकलेस बहुत हद तक आलिया के एक पुराने लुक का कॉपी है।
इससे पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने भी कियारा जैसी सेम डिजाइन वाला ब्लैक बॉडीकॉन गाउन पहना था। जिसका नेकलाइन भी सेम ही था।
आलिया ने भी अपने इस लुक के साथ कियारा जैसा ही सेम टू सेम डायमंड का चोकर नेकलेस पहना था। जिसमें आस पास स्क्वेयर डायमंड तो बीच में बड़ा सा डायमंड जड़ा हुआ था।
आलिया और कियारा के नेकलेस का डिजाइन बहुत ही ज्यादा सेम था। हालांकि आलिया ने इस लुक के साथ डायमंड स्टड ईयररिंग्स पहनी थी। और कियारा ने नहीं.. आप बताएं आपको किसका लुक ज्यादा अच्छा लगा।