साड़ी-सूट छोड़ अखबार लपेटी एक्ट्रेसेस का ये फैशन गेम काफी वायरल हो रहा है। करीना का गैज़ेट स्कर्ट ड्रेस लुक इन दिनों खूब सुर्खियों में है, हालांकि करीना से पहले कैटरीना समेत कई एक्ट्रेसेस ने ऐसे लुक्स फ्लॉन्ट किए हैं। बॉलीवुड का ये पीक फैशन मोमेंट हालांकि कई लोगों पसंद नहीं आया है।
IIFA के लिए करीना ने खास विदेशी डिजाइनर की गैजेट न्यूजपेपर प्रिंट ब्लेजर और स्कर्ट ड्रेस में सोशल मीडिया हिला कर रख दिया है। हालांकि बदन पर अखबार लपेटी करीना का ये लुक हर किसी समझ से बाहर था। इस ड्रेस की कीमत करीब 94 हजार के आस पास थी।
अखबार के टुकड़े चिपकाकर अनन्या ने भी ब्लेजर और शॉर्ट्स पहनी थी। बेशक ही न्यूजपेपर प्रिंट काफी फंकी और कूल लगता है, लेकिन हर एक्ट्रेस इसे सही ढंग से फ्लॉन्ट नहीं पाती है।
डीप वी नेक फिश कट गाउन ड्रेस में अदाह शर्मा ने भी फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अदाह की इन ड्रेस तो आई मेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
ट्रेंडी न्यूजपेपर ड्रेस पहनने में कैटरीना कैफ भी पीछे नहीं थी। कैटरीना ने सालों पहले ही नूडल स्ट्रैप वाली ये खास मिनी ड्रेस पहन सबके होश उड़ा दिए थे। हालांकि ये ड्रेस और अच्छी हो सकती थी।
अतरंगी अखबार प्रिंट वाली ड्रेस और ब्लेजर कोट पहनने में साउथ की हसीना कीर्ती भी पीछे नहीं थीं।