दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा काजोल और रानी का अलग अंदाज, साड़ियों में दिखीं बंगाली ब्यूटीज ने लूटी महफिल
रानी मुखर्जी और काजोल ने मुंबई में आयोजित दुर्गा पूजा के भव्य समारोह में शिरकत की। जहां दोनों पारंपरिक साड़ी पहने नज़र आईं। इस खास मौके से दोनों एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां देखें तस्वीरें। (Image: Instagram)
Authored by: Ritu rajUpdated Sep 28 2025, 11:26 IST
01 / 05
मुखर्जी परिवार की बहुचर्चित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा का 2025 का उत्सव पंचमी के दिन काजोल और रानी मुखर्जी की अगुवाई में शुभारंभ हुआ। (Image: Instagram)
02 / 05
यह साल फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के लिए भी भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके पिता देबू मुखर्जी के बिना उनकी पहली दुर्गा पूजा है, जिनका इसी साल निधन हो गया था। देबू मुखर्जी परिवार के वार्षिक पूजा उत्सव के प्रमुख आयोजक हुआ करते थे।(Image: Instagram)
03 / 05
काजोल, रानी मुखर्जी और तनिषा मुखर्जी कैमरे के सामने पोज देती हुआ काफी स्टनिंग लग रही हैं। काजोल और रानी का साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (Image: Instagram)
04 / 05
काजोल ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी है तो वहीं रानी ने व्हाइट कलर की साड़ी कैरी की है जिसके बॉर्डर पर वर्क किया हुआ है। (Image: Instagram)
05 / 05
काजोल और रानी का साड़ी लुक काफी क्लासी लग रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। (Image: Instagram)