Mango Recipes: रसीले आम से बन जाती हैं ये 6 तरह की टेस्टी रेसिपी, बनने में आसान तो उंगलियां चाट खाते हैं मेहमान

Indian Recipes With Mango: गर्मियों में आम खाने का अलग ही मजा है। आम वैसे तो आप सिंपल ही खा सकते हैं, लेकिन कई सारे लोग इससे तरह तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। यहां से आप भी आम से बनने वाली 6 अलग तरह की रेसिपी देख सकते हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Jun 29 2025, 10:59 IST
आम से बनने वाली डिशेज01 / 07

आम से बनने वाली डिशेज

आम तो हर किसी को पसंद होता है। आम से कई सारी डिशेज बनती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि आम से क्या-क्या बना सकते हैं, तो यहां से आप अलग-अलग तरह की रेसिपी देख सकते हैं। यहां पर आम से बनने वाली डिशेज मौजूद हैं।

​आम का अचार​02 / 07

​आम का अचार​

आम का अचार कच्चे और खट्टे आमों से बनाया जाता है जिन्हें काटकर मसालों जैसे मेथी दाना, सौंफ, कलौंजी, लाल मिर्च, हल्दी और नमक के साथ मिलाया जाता है। फिर इसे सरसों के तेल में डालकर कई दिनों तक धूप में रखा जाता है। आम का अचार न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है।

​आम की लस्सी​03 / 07

​आम की लस्सी​

आम की लस्सी एक टेस्टी और ठंडी डिश है, जो खासतौर पर गर्मियों में बेहद पसंद की जाती है। ये पके हुए मीठे आमों के गूदे, ताजे दही, चीनी और बर्फ के टुकड़ों को मिलाकर बनाई जाती है। कभी-कभी इसमें इलायची पाउडर और केसर भी डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

​आम का पना​04 / 07

​आम का पना​

आम का पना खासतौर पर गर्मियों में ही बनाया जाता है। इसे कच्चे खट्टे आमों को उबालकर या भूनकर तैयार किया जाता है, फिर उसमें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च और गुड़ या चीनी मिलाया जाता है। आम का पना न केवल स्वाद में खट्टा-मीठा और चटपटा होता है, बल्कि यह लू से बचाव में भी बेहद असरदार माना जाता है।

​आम की खीर​05 / 07

​आम की खीर​

आम की खीर को पके हुए आम के गूदे, दूध, चावल और चीनी से तैयार किया जाता है। पहले चावल को दूध में पकाया जाता है जब तक वह गाढ़ा न हो जाए, फिर उसमें आम का गूदा मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। इलायची पाउडर, केसर और ड्राय फ्रूट्स डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

​मैंगो शेक​06 / 07

​मैंगो शेक​

मैंगो शेक आम के मौसम में हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसे पके हुए मीठे आमों के गूदे, ठंडे दूध और चीनी को मिलाकर ब्लेंड किया जाता है, जिससे यह गाढ़ा, मलाईदार और बेहद स्वादिष्ट बनता है। कुछ लोग इसमें आइसक्रीम या काजू-बादाम भी मिलाते हैं।

​मैंगो राइस​07 / 07

​मैंगो राइस​

मैंगो राइस साउथ इंडियन डिश है जो खासतौर पर कच्चे आम से तैयार किया जाता है और गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। इसमें पहले चावल को पकाया जाता है और फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ खट्टा कच्चा आम मिलाया जाता है। इसके साथ राई, उड़द दाल, करी पत्ते, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर इसे खास स्वाद दिया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!