गुड़हल के फूल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड और अमीनो एसिड त्वचा को ग्लोइंग, स्मूद और जवां बनाए रखते हैं। सर्दियों में तो गुड़हल की खासियत और भी बढ़ जाती है क्योंकि यह ड्राई स्किन को अंदर से पोषण देता है।
गुड़हल एक ऐसा फूल है जो बेहद सस्ता, प्राकृतिक और असरदार ब्यूटी इंग्रेडिएंट है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप बिना किसी केमिकल के चमकती, मुलायम और जवां त्वचा पा सकती हैं।
2–3 ताजे गुड़हल के फूलों को पीसकर उसमें दही या एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें। यह पैक स्किन में कोलेजन बढ़ाता है, झुर्रियों को हल्का करता है और नैचुरल पिंक ग्लो देता है।
गुड़हल के फूलों को पानी में उबालें और ठंडा करके बोतल में स्टोर कर लें। रोज़ाना कॉटन से चेहरे पर लगाएं। यह टोनर त्वचा को हाइड्रेट करता है, पोर्स टाइट करता है और चेहरे पर ताज़गी लाता है।
गुड़हल के फूल और पत्ते को पीसकर उसमें नारियल का तेल या दही मिलाएं। स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। यह बाल झड़ना कम करता है और हेयर ग्रोथ बढ़ाता है।
गुड़हल की चाय पीने से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट बढ़ते हैं। यह त्वचा को डिटॉक्स करती है और पिंपल्स कम करती है।
गुड़हल का उबला हुआ गुलाबी पानी ठंडा करके उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। रोज़ रात को लगा सकते हैं। यह स्किन को डेयरी-फ्री, केमिकल-फ्री हाईड्रेशन देता है।