धूप नहीं हो रही तो क्या हुआ बहन जी.. इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में सूख जाएंगे आपके गीले कपड़े, बिना धूप के ही बनेगी बात

सर्दियों का मौसम है। ऊपर से बारिश भी हो रही है। ऐसे में बिना धूप के कपड़े सुखाना काफी मुश्किल है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे असरदार तरीके हैं, जिनसे मिनटों में रूम के अंदर ही कपड़ों को सुखा सकते हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Dec 28 2024, 09:15 IST
सर्दियों में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं?01 / 07

सर्दियों में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं?

ठंड का मौसम है और इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत कपड़ों की ही होती है। वॉशिंग मशीन में कपड़े भर जाते हैं लेकिन धोने के बाद सुखाने में आफत आती है। धूप के बिना कपड़ों से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में आपको यहां दिए टिप्स और ट्रिक्स से मदद मिलने वाली है।

वाशिंग मशीन में कर लें ड्राई02 / 07

वाशिंग मशीन में कर लें ड्राई

सर्दियों में कपड़ों को सुखाने की सबसे पहली ट्रिक है कि अगर धूप न हो तो कपड़ों को कपड़ों को धोने के बाद 2 बार ड्रायर करें। वाशिंग मशीन में ही पहले ड्राई कर लें। फिर उसे रूम में सुखाने के लिए लेकर आएं। इस ट्रिक से भी आसानी से कपड़े सूख सकते हैं।

रूम हीटर03 / 07

रूम हीटर

रूम हीटर से कपड़ा सूखाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बेड पर चादर बिछाकर उस पर कपड़े बिछा दें। फिर ऊपर से चादर डाल दें और रूम हीटर चालू करके रूम बंद कर दें। इससे कुछ ही मिनटों में आपके कपड़े सूख जाएंगे।

बालों का ड्रायर04 / 07

बालों का ड्रायर

अगर आप कपड़ों को सुखाना चाहते हैं तो बालों को ड्राई करने वाली मशीन भी यूज कर सकते हैं। ठंड में यह ट्रिक बहुत काम आती है।

प्रेस का इस्तेमाल05 / 07

प्रेस का इस्तेमाल

गीले कपड़ों को सुखाने के लिए प्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सूती कपड़े को बिछा लें, फिर उस पर गीले कपड़े डाल दें। इसके बाद प्रेस करें जिससे धीरे धीरे कपड़े सूखने लगेंगे।

फैन चलाएं06 / 07

फैन चलाएं

सर्दियों में जब धूप नहीं निकले तो आप फैन चलाकर भी कपड़ों को सुखा सकते हैं। आप रातभर पंखा चलाकर कमरे में कपड़ों का स्टैंड रख दें। और बीच बीच में कपड़ों को पलट दें। इससे कपड़े जल्दी सूख जाएंगे।

निचोड़ लें07 / 07

निचोड़ लें

कपड़ों को सुखाते वक्त उन्हें अच्छी तरह से निचोड़ लें। कम से कम पानी रहना चाहिए। फिर थोड़ा दूर-दूर करके ही सुखाएं और इन्हें पलटते जरूर रहें। इससे कपड़ों पर हवा लगेगी और सूख जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!