जया और अमिताभ बच्चन का तीखी-मीठी नोक झोंक और ढेर सारे प्यार व सम्मान वाला रिश्ता अक्सर ही सुर्खियों में रहता है। शादी से पहले भी दोनों कम सुर्खियों में नहीं रहे हैं, हालांकि दोनों ने ही हमेशा अपने संस्कारों की मर्यादा का खूब ध्यान रखा है। जो हर किसी को ही सीखना चाहिए।
आज से 52 साल पहले शादी के बंधन में बंधे अमिताभ और जया जी की शादी और प्रपोजल की कहानी काफी दिलचस्प है वहीं बहुत कुछ सिखाती भी है। बता दें कि दोनों की शादी फिल्म की शूटिंग से लेकर सफलता के बीच में बहुत जल्दी जल्दी हो गई थी।
फिल्म जंजीर की शूटिंग के दौरान दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में थी। हालांकि गौरतलब है कि, अमित जी ने जया जी को कभी ऑफिशियली शादी के प्रपोज नहीं किया। बल्कि फिल्म की सफलता के बाद दोनों का लंदन जाने का प्लान था और उनके पापा हरिवंश की एक बात से दोनों की शादी पक्की हो गई थी।
जया जी के ससुर हरिवंश राय बच्चन जी ने शर्त रखी थी कि, अगर उन्हें लंदन जाना है तो शादी के बाद ही जाना होगा। जिसके बाद जंजीर सफल हुई और दोनों चट मंगनी पट ब्याह करके ही लंदन गए थे।
बेशक ही हरिवंश जी का ये फैसला काफी कुछ सिखाता है कि, कैसे भारतीय संस्कृति हमे औरतों का सम्मान और मर्यादा सिखाती है। वहीं आप किसी की बहन-बेटी के साथ केवल नाम मात्र रिश्ता ने रखें बल्कि उनका हाथ थाम सम्मान के साथ रहें। बेशक ही हर किसी को ये बात सीखनी ही चाहिए।