एक्ट्रेस यामी गौतम के सिंपल और सुंदर सूट की डिजाइन्स अक्सर ही गर्ल्स का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में यामि ने इस गुलाबी जरी गोटा पत्ती वर्क की कुर्ती सलवार सेट में सुर्खियां बटोरी। वहीं उनकी लेटेस्ट फिल्म में भी उनके सूट का कलेक्शन काफी पसंद किया गया है। ऐसे में गर्ल्स देखें यामी के लेटेस्ट ट्रेंडी कुर्ता सेट्स।
फर्शी लुक की सलवार के साथ शॉर्ट लेंथ वाली ये हैवी नेकवर्क वाली कुर्ती का लुक भी बहुत ही सुंदर लग रहा है। सरसों पीले रंग के कुर्ता सेट के साथ वाला लटकन टैसल का दुपट्टा भी अपने आप में सुंदर है।
गोल गले के सुंदर से फ्लोरल ऑर्गेंजा अनारकली में तो यामी एकदम ही फूल सी खिली खिली लग रही हैं। गर्ल्स इस जरूर कोई हैवी ज्वेलरी के साथ शादी में पहन सकती हैं।
गोल्डन और ब्राउन के प्यारे कॉम्बिनेशन वाला ये टिशू सिल्क का शिमर वाला सूट भी काफी जम रहा है। स्ट्रेट पैंट्स के साथ ए लाइन कुर्ता और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा इस सीजन में काफी ट्रेंडी है।
वी ने वाला ये बनारसी ब्रोकेड पैटर्न के कपड़े वाला कुर्ता और टिशू स्टोन वर्क वाली चुन्नी का लुक भी यूनिक लग रहा है।
नीले रंग का ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाला शिफॉन पैटर्न का कुर्ता और दुपट्टा सेट का लुक भी कमाल है।
सिंपल क्लासिक नेकलाइन वाला ये गुलाबी कुर्ता और हैवी वर्क वाला दुपट्टा भी काफी सुंदर लग रहा है। शादी सीजन के लिए तो ऐसे वाला कुर्ता और स्ट्रेट या सिगरेट पैंट बेस्ट लगेगी।