कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी। उसने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया। कुलदीप के ना खेलने के पीछे बीसीसीआई ने वायरल संक्रमण का कारण बताया।
बीसीसीआई ने कुलदीप के बारे में अपडेट शेयर करते हुए लिखा 'कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एकादश में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह कनकशन विकल्प के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं।’’
कुलदीप की जगह डेब्यू करने वाले सारांश को रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप सौंपी। इसके साथ ही सारांश जैन 21वीं सदी में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 33 साल और 145 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उन्होंने सबा करीम का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2000 में सबा करीम ने 32 साल और 362 दिन के थे। उन्हें वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- SL vs IND: आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से भिड़े यशस्वी जायसवाल, बीच मैदान हुई धक्का-मुक्की- VIDEO
