ऐश्वर्या और आराध्या के कान्स लुक काफी वायरल होते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि, कान्स क्वीन एक जमाने में केवल बेटी नहीं बल्कि पति तो सास-ससुर संग गजब फैशन का जलवा बिखेरती थीं। फैशन फ्लैशबैक में देखें कान्स में बच्चन खानदान की बहुरानी का पीक फैशन, आइकॉनिक साड़ी-ब्लाउज तो बोल्ड गाउन लुक्स।
ऐश्वर्या का हर साल बेटी आराध्या के साथ कान्स में पहुंचाना काफी सुर्खियां बटोरता है। हालांकि सालों पहले ऐश्वर्या अपनी मम्मी ब्रिंदा संग बहुत ही खूबसूरत हॉल्टर नेक वाले प्लीटेड गाउन ड्रेस में हुस्न की परी बन पहुंची थीं। वहीं उनकी मां का सफेद गोल्डन साड़ी वाला रेड कार्पेट लुक भी बहुत प्यारा लग रहा है।
2008 वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या सास-ससुर तो पति के साथ स्पॉट हुईं थीं। खूबसूरत काली नेट वाली सब्यासाची साड़ी में ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक आज तक वायरल होता है। वहीं काली साड़ी में जया जी भी कुछ कम नहीं लगी थीं। ऐश्वर्या का सीक्वेन साड़ी वाला लुक भी काफी पसंद किया गया था।
ऐश्वर्या राय शादी के बाद साल 2007 में ही पति अभिषेक के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर बहुत खूबसूरत वाइट गाउन में स्पॉट हुई थीं। फोटो में साफ है कि, कैसे दोनों हाथों में हाथ डाले पोज करते थे। बच्चन बहू-बेटे के ये वाइट एंड ब्लैक फैशनेबल लुक्स गजब हैं।
पति का हाथ पकड़-पकड़ ऐश्वर्या ने इस खूबसूरत डीप वी नेक पिंक गाउन में रेड कार्पेट वॉक किया था। ये बच्चन खानदान का पीक फैशन मोमेंट रहा है। ऐश्वर्या इस लुक में बार्बी डॉल ही लग रही हैं। वहीं अभिषेक तो अमिताभ भी काले कोट में जच रहे हैं। लेकिन जया जी का हरा कुर्ता और स्कर्ट दुपट्टा खासा पसंद नहीं किया गया था।
पति के साथ वाली पुरानी फोटोज में ऐश्वर्या के चेहरे का नूर कुछ और ही था। गाउन वाली इन दोनों ही ड्रेसेज में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐसी ट्रेन तो फ्लोई पैटर्न की ड्रेसेज उनपर बहुत सूट करती हैं।