दक्षिण भारत में कर्नाटक की गिनती बेहद सुंदर राज्यों में होती है। आज हम आपको कर्नाटक की कुछ सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। कूर्ग कर्नाटक के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ होती है।
मैसूर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। मैसूर को देश का पैलेस सिटी भी कहा जाता है।
गोकर्ण कर्नाटक का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, जो अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए फेमस है। गोकर्ण समुद्र तट प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
कर्नाटक के सबसे कीमती रत्नों में से एक हम्पी इतिहास और शांति से भरा है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट इस जगह को देखने के लिए आता है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। यहां घूमने के कई सारे ऑप्शंस हैं।