सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन और सानिया की शादी की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज बीती शाम शुरू हो गईं। परिवार ने बहुत ही खास जगह पर फंक्शन होस्ट किया था।
तेंदुलकर परिवार का अंबानी परिवार के लोगों के साथ बहुत ही स्नेह वाला रिश्ता है। अनंत-राधिका की शादी से लेकर हर छोटे बड़े फंक्शन में सब साथ होते हैं। ऐसे में अर्जुन की शादी के लिए भी सबसे पहला फंक्शन अंबानी परिवार के साथ ही रखा गया था।
अर्जुन और सानिया की शादी की शुरुआत खास गणेश पूजा के साथ की गई। ये पूजा जिस जगह पर हुई थी, वो जगह भी बहुत ही खास थी।
अर्जुन सानिया की प्री वेडिंग जामनगर में होस्ट की गई थी, उसी जगह पर जहां अनंत और राधिका ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। फंक्शन के लिए पूरा अंबानी परिवार पहुंचा था, जिसके लिए नीता जी का साड़ी वाला लुक भी बहुत ही प्यारा लगा।
काले रंग के बंदगला कुर्ता सेट में सचिन तेंदुलकर बहुत ही चार्मिंग लग रहे थे। फंक्शन में उन्होने बेटे और बहू के लिए बहुत ही दिल छूने वाली बात कही।
फंक्शन के लिए तेंदुलकर खानदान की होने वाली बहुरानी सानिया ने बहुत ही सुंदर लुक वाला पेस्टल पिस्ता कलर और डायमंड मोती टैसल वाला फिश कट लहंगा पहना था। सारा का सूट भी अच्छा लगा।
अर्जुन-सानिया की शादी के लिए अंबानी परिवार की दोनों बहुएं भी प्यारी लग रही थीं। सिंपल से सूट में श्लोका और राधिका काफी अच्छी लगीं।