महंगी सिल्क-बनारसी के आगे खूब बिकी थीं आलिया की ये साड़ियां, कीमत में सस्ती और स्टाइल में सुपरहिट, चौथी वाली है बेस्ट

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साड़ी वाले लुक्स बहुत ही ज्यादा वायरल रहे हैं। सिंपल सी साड़ियों से ही आलिया ने सबको दीवाना बना दिया था। आज भी ये साड़ियां काफी ट्रेंड में रहती हैं। देखें आलिया भट्ट का वायरल साड़ी ब्लाउज कलेक्शन फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Aug 3 2025, 15:41 IST
आलिया भट्ट का रानी लुक01 / 06

आलिया भट्ट का रानी लुक

आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी में बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली ऑम्ब्रे शिफॉन की साड़ियां पहनी थीं। जिन्हें रातों रात पसंद कर लिया गया था, इन साड़ियों ने मार्केट में खूब बिक्री की है। देखें आलिया के रानी लुक वाले साड़ी ब्लाउज।(Photo Credit: Alia Bhatt)

सेट किया ट्रेंड02 / 06

सेट किया ट्रेंड

आलिया ने रानी वाले सारे ही लुक्से से इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट कर दिया था। स्क्वेयर बैलून स्लीव्स ब्लाउज के साथ ये शिफॉन की बूटी वर्क वाली साड़ी भी बहुत ही यूनिक थी। ​(Photo Credit: Alia Bhatt)​

डबल शेड साड़ी03 / 06

डबल शेड साड़ी

डबल शेड वाली इस साड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लाल और गुलाबी के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली इस साड़ी के साथ वाला वी स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज भी बहुत ही ज्यादा यूनिक था। ​(Photo Credit: Alia Bhatt)​

बॉर्डर वाली साड़ी04 / 06

बॉर्डर वाली साड़ी

आलिया ने फिल्म में तो फिल्म के प्रमोशन में एकदम ही सुंदर सुंदर साड़ियां पहनी थी। ये गुलाबी और कंट्रास्ट नियॉन बॉर्डर वाली साड़ी का लुक भी कुछ कम नहीं था। उसी के साथ ये कांचली फ्रंट वाला ब्लाउज कमाल लगा था। ​(Photo Credit: Alia Bhatt)​

ऑम्ब्रे साड़ी05 / 06

ऑम्ब्रे साड़ी

आलिया की ये ब्लू, पीच और पर्पल के खूबसूरत शेड्स वाली ऑम्ब्रे साड़ी ने खूब वाह वाही बटोरी है। इस साड़ी के साथ उन्होने कट स्लीव्स डीप वी नेक का ब्लाउज पहना था। ​(Photo Credit: Alia Bhatt)​

क्लासिक कॉम्बिनेशन्स06 / 06

क्लासिक कॉम्बिनेशन्स

गुलाबी के साथ ग्रीन तो पीले के साथ नारंगी के ये क्लासिक कॉम्बिनेशन वाली ऑम्ब्रे शिफॉन साड़ियां सुपरहिट थी। बेशक ही आलिया वाली ये साड़ियां आपको भी ट्राई करनी चाहिए। ​(Photo Credit: Alia Bhatt)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!