पति रणबीर और लाडली बेटी राहा संग आलिया भट्ट मुंबई के बहुत ही ज्यादा लग्जरी घर में रहती हैं। शादी से पहले भी दोनों इसी घर में लिव इन में रहे हैं तो इसी घर में कपूर खानदान के बेटे-बहू की शादी भी हुई थी। यहां देखें कि आखिर सेलेब्स के अंदर से दिखते कैसे हैं, वहीं आप इनसे होम डेकोर आइडियाज भी ले सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में आलिया-रणबीर के घर के शानदार लिविंग रूम की तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कपल ने घर का थीम ब्लू और येलो के कॉम्बिनेशन वाला रखा है। वहीं विंटेज लुक वाली सफेद दीवारें, बड़ी खिड़कियां, सोफा काउच के साथ लकड़ी का फर्निचर भी गजब का लुक दे रहा है।
घर में ही बीच लिविंग रूम में बहुत ही प्यारा सा लकड़ी के डेकोर वाला बार काउंटर या कॉफी काउंटर बना हुआ है। जिसके साथ दीवारों की डिजाइन, लैंप तो छोटे छोटे प्लांटर्स का सिंपल और सटल लुक अच्छा लग रहा है।
सिंपल और एस्थेटिक फर्निचर के साथ आलिया और रणबीर के घर के कमरों का लुक बहुत ही बढ़िया लग रहा है। बड़े बड़े दरवाजे, दीवार पर टंगी फ्रेम्स, क्यूट ऑफिस स्पेस के साथ घर में बहुत सारा प्यारा कस्टमाइजेशन किया हुआ है।
आलिया रणबीर का लकी नंबर 8 है उन्होने घर की थीम इसी के आस पास रखी है। वहीं घर में परिवार की बहुत सारी प्यारी प्यारी फोटोज भी है। घर में राज कपूर की फोटोज लगी हैं और फिल्मी थीम वाला ऑफिस, रीडिंग स्पेस है। इस घर को कपल ने बहुत ही दिल से सजाया है।
इस घर का किचन भी बहुत ही ज्यादा क्यूट सा है। जिसमें राहा, रणबीर और आलिया की पेन्टिंग, राहा के जू थीम फ्रिज मैगनेट तो वुडन मॉड्यूलर किचन बना है।
अब कपल बिटिया संग जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घर उन्होने राहा के नाम कर दिया है। इस घर में रणबीर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा के लिए भी फ्लोर है। इस 8 मंजिला घर की कीमत 250 करोड़ के आस पास है। जिसमें टेरेस गार्डन, पूल, ऑफिस के साथ साथ बहुत सी चीजें हैं