वेव्स समिट के लिए पति रणबीर कपूर संग पहुंची आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल मराठी लुक काफी वायरल हो रहा है। आलिया ने खास पीच और गुलाबी, नारंगी के मिक्स रंगों वाली साड़ी पहनी थी, जो उनके लिए खास हाथों से बुनी गई थी। देखें आलिया के लुक से जुड़ी दिलचस्प बातें, हालांकि इस लुक में उन्होने पुरानी चप्पल पहनी थी।
मराठी साड़ी ब्लाउज लुक में आलिया बेशक ही गुलाबी चांद सी लग रही हैं। आलिया ने ट्रेडिशनल अबू जानी संदीप खोसला की साड़ी को मॉडर्न लुक वाले ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। नौवारी ड्रेप के साथ मिनिमल ज्वेलरी में साड़ी ब्लाउज खूब सज धज रहा था।
आलिया की ये पैठणी साड़ी हैंड वुवन थी, जो महाराष्ट्र के येवला में तैयार की गई थी, इसे बनने में करीब 75 दिन लगे हैं। नौवारी ड्रेप के साथ इस साड़ी का लुक खिल गया है, साड़ी पर बुना फ्लोरल मल्टीकलर डिजाइन और डबल दुपट्टा ड्रेप शानदार है।
आलिया ने लाइट पिंक के साथ मल्टिकलर लुक वाला रेशम, पर्ल, क्रिस्टल से जड़ा हुआ ़डीप वी नेक का कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। खिड़की बैक के साथ ये ब्लाउज पीछे से भी एकदम गजब लगा, ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉडर्न ब्लाउज का लुक सुपरहिट था।
ज्वेलरी आलिया ने मिनिमल ही रखी थी, एमरल्ड पर्ल वाली ईयररिंग्स और थ्रेड वर्क वाली अंगूठी के साथ बिंदी और गजरा आलिया पर खूब फब रहा था। आलिया ने मेकअप भी मिनिमल किया था।
आलिया ने पैठणी साड़ी संग गोल्डन चप्पल पहनी थी, हालांकि ये उनकी शादी की चप्पलें हैं, जिन्हें वे कई बार पहन चुकी हैं। वहीं ऐसी रिंग के लुक वाली ईयररिंग्स भी कुछ दिनों पहने राधिका मर्चेंट ने पहनी थी।