हमारे पास आपके किचन से जुड़ी हर समस्या का समाधान है। ऐसा ही एक समाधान या यूं कहें हैक, हम यहां लेकर आए हैं। अगर आपके फ्रिज में दूध बचा हुआ है तो आपको उस दूध से अब सिर्फ दही या घी बनाने की जरूरत नहीं है। आप इस दूध से कई और भी चीजें बना सकते हैं।
दूध को उबालकर उसमें नींबू का रस या सिरका डालें और छान लें। दूध से ताजा-ताजा पनीर बन जाएगी।
दूध को धीमी आँच पर तब तक गाढ़ा किया जाता है जब तक वह सूखकर खोया न बन जाए। इस मावे या खोया से आप मिठाइयों जैसे बर्फी, गुलाब जामुन, लड्डू आदि बना सकते हैं।
दूध को धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाया जाता है और उसमें इलायची, केसर व मेवे डाले जाते हैं। रबड़ी को मालपुआ या जलेबी के साथ परोसा जाता है।
दूध को उबालकर ठंडा करें, ऊपर जमा गाढ़ा हिस्सा मलाई कहलाता है। इसे रोटी पर, मिठाइयों में या घी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दूध में कस्टर्ड पाउडर और चीनी मिलाकर एक मीठा, गाढ़ा डेज़र्ट तैयार किया जाता है। बच्चों को बहुत पसंद आता है, खासकर फलों के साथ।