क्रिकेट

India vs Sri Lanka: दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में हुआ बदलाव, दो खिलाड़ियों की एंट्री

sahan arachchige and kamil mishara included in sri lanka test squad: भारत और श्रीलंका के बीच चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट गंवाने के बाद मेजबान श्रीलंकाई टीम दबाव में है। अब उसने अपनी टीम में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। दूसरे टेस्ट से पहले टीम में दो खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

Image

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में दो खिलाड़ी शामिल

Photo : AP

India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में ऑफ़-स्पिन ऑलराउंडर सहन अराचिगे और बल्लेबाज़\ कामिल मिशारा को शामिल किया। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सहनअराचिगे, जिन्होंने पांच वनडे और एक T20I मैच खेले हैं, रमेश मेंडिस की जगह टीम में आए हैं। उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका A की कप्तानी करते हुए भारत A के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। वह साई सुदर्शन (332 रन) के बाद 209 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज़ मिशारा ने निशान फर्नांडो की जगह ली है, जिनका प्रदर्शन गॉल में कुछ खास नहीं रहा था। चोटिल दिनेश चांदीमल की जगह पसिंदु सूरियाबंदारा टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम

लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहन अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवान्था, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन रत्नायके और लाहिरू कुमारा।

भारत ने कोलंबो टेस्ट से पहले जमकर पसीना बहाया

उधर, दूसरी तरफ टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो पहुंचने के तुरंत बाद मैदान का रुख किया और कई खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इनमें सबसे ज्यादा सक्रिय कप्तान शुभमन गिल नजर आए जिन्होंने नेट्स में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ काफी देर तक बल्लेबाजी की क्योंकि गॉल टेस्ट में वो श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर्स के आगे परेशान नजर आ रहे थे। हालांकि, एक अनोखी बात ये रही कि टीम के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव मैदान पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने ना तो बल्लेबाजी और ना ही गेंदबाजी का अभ्यास किया। इससे ये भी संकेत मिलते हैं कि दूसरे टेस्ट में कुलदीप की जगह सारांश जैन को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। कुलदीप ने पहले टेस्ट में सिर्फ 1 विकेट लिया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article