मानसून में रखना है गट हेल्थ का ख्याल, तो डाइट में शामिल करें 5 पारंपरिक प्रोबायोटिक फूड्स

Monsoon Gut Health: बारिश के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जिससे बचाव के लिए कुछ परंपरागत फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 प्रोबायोटिक फूड्स के बारे में...

Authored by: gulshan kumarUpdated Jul 30 2026, 11:00 IST
​मानसून में प्रोबायोटिक फूड्स​01 / 07

​मानसून में प्रोबायोटिक फूड्स​

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और सुकून तो लाता है, लेकिन यही मौसम पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में कुछ फूड्स आपकी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (Gut Microbiome) का संतुलन बनाए रखें। आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार फूड्स के बारे में...

​प्रोबायोटिक फूड्स के फायदे​Image Credit : Canva02 / 07

​प्रोबायोटिक फूड्स के फायदे​

प्रोबायोटिक्स ऐसे लाभकारी सूक्ष्मजीव होते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। ये भोजन को बेहतर तरीके से पचाने, पोषक तत्वों के अवशोषण और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

​दही​Image Credit : Canva03 / 07

​दही​

घर का ताजा दही प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

​कांजी​Image Credit : Canva04 / 07

​कांजी​

काली गाजर, सरसों और मसालों से तैयार होने वाली कांजी प्राकृतिक फर्मेंटेशन से बनती है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

​इडली और डोसा​Image Credit : Canva05 / 07

​इडली और डोसा​

इडली और डोसा का बैटर कई घंटों तक प्राकृतिक रूप से फर्मेंट किया जाता है। इस प्रक्रिया में लाभकारी बैक्टीरिया विकसित होते हैं, जो भोजन को अधिक सुपाच्य बना देते हैं।

​घर का बना अचार​Image Credit : Canva06 / 07

​घर का बना अचार​

पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए कुछ अचार प्राकृतिक फर्मेंटेशन से बनते हैं। इनमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव पाचन में मदद कर सकते हैं।

​छाछ​Image Credit : Canva07 / 07

​छाछ​

भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर तैयार की गई ताजा छाछ मानसून में पेट के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!