सेहत का ख्याल रखने और बॉडी को तंदुरुस्त बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने खून की सफाई का भी पूरा ध्यान रखें। यदि आपके खून में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, तो आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लग जाती हैं। आज हम आपको 4 ऐसे फूड्स बताएंगे जो आपके खून को फिल्टर करते हैं
चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट्स तत्व भरपूर पाए जाते हैं, जो आपके खून को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। रोजाना चुकंदर का सेवन करने से आपके लीवर के माध्यम से टॉक्सिन शरीर से बाहर निकलने लगते हैं। चुकंदर में मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ाती है।
लहसुन एक पावरफुल एंटीबैक्टीरियल और डिटॉक्सिफाइंग फूड है। ये शरीर में जमा टॉक्सिन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। लहसुन का एलिसिन कंपाउंड आपके लिवर को दुरुस्त करता है।
अनार एक फायदेमंद फल है जो हमारे रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है। प्यूनिकैलागिन्स और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार आपके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। अनार आपके खून को साफ करने के साथ परिसंचरण में भी सुधार करता है।
विटामिन-सी से भरपूर नींबू रोजाना खाने से आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्स होता है। क्योंकि नींबू आपके लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे आपके शरीर में पाचन एंजाइम एक्टिविटी बढ़ जाती है। रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से आपका खून साफ होने लगता है।