Toxic Box office Day 1: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) 26 अगस्त को दुनिया भर रिलीज हुई। इस मूवी में यश को बड़े परदे देखने के लिए दर्शकों ने लगभग 4 सालों का लंबा इंतजार किया था। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शक फिल्म के शानदार विजुअल्स, एक्शन सीन्स और बड़े स्तर की तारीफ तो लेकिन इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले उन्हें इम्प्रेस करने में विफल रही। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म की शुरुआत बेहद दमदार रही है। दिलचस्प बात यह है कि यश की 'टॉक्सिक' चाहकर भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं कर पाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'A' रेटेड होगी Prabhas की स्पिरिट? 'Varanasi' से क्लैश पर बोले Sandeep Reddy Vanga)
‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त रात 11 बजे से पहले तक यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को देशभर में 24,514 शोज मिले, जिनसे इसकी भारत में ग्रॉस कमाई करीब 120.75 करोड़ रुपये पहुंच गई। फिल्म ने विदेशों में भी शानदार ओपनिंग ली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘टॉक्सिक’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इस मूवी का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Monster: सलमान खान स्टारर में दो नए एक्टर्स की एंट्री हुई कन्फर्म, Eid 2027 पर फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)
‘धुरंधर 2’ को पछाड़ नहीं पाई ‘टॉक्सिक’
यश ने भारत में भले ही 101.10 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली है लेकिन भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके ठीक ऊपर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी। यानी ‘टॉक्सिक’ फिलहाल इससे सिर्फ 1.45 करोड़ रुपये पीछे है। अगर अंतिम आंकड़ों में ‘टॉक्सिक’ की कमाई बढ़ती है, तो यश की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बेहद करीब पहुंच सकती है। 100 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन ने यह साबित कर दिया है कि भारत में यश की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।
