वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे संग झगड़े में Shivangi Joshi ने खोया आपा, लोग बोले- ये हीरोईन तो वैंप निकली...

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Trolls: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो में बीते दिन शिवांगी जोशी ने शिल्पा शिंदे पर आपा खो दिया था।

Image

Lock UPP 2: शिवांगी जोशी ने खोया आपा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Trolls: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो कंटेस्टेंट्स की गेम को दिलचस्प रुख दे रहे हैं। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार भी बढ़ती ही जा रही है। बीते दिन शिवांगी जोशी ने शिल्पा शिंदे पर अपना आपा खो दिया। शिल्पा शिंदे ने एक्ट्रेस के पास्ट रिलेशनशिप और रुमर्स के बारे में जो भी चीजें कही थीं, शिवांगी ने उन सब के लिए 'अंगूरी भाभी' को आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने ये तक दावा किया कि ये मेरे नाम की वजह से मुझसे चिढ़ती हैं। हालांकि शिवांगी जोशी का अवतार देख दर्शक भी हैरान नजर आए। उन्होंने शिवांगी जोशी को वैंप का टैग भी दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को Elvish Yadav ने बताया 'गलत'; मुनव्वर फारूकी भी बोले- वो आतंकी नहीं हैं...

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में अपूर्वा मखिजा ने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को कहा कि आप दूसरों की सेक्स लाइफ पर कमेंट कर रहे हैं। आप शिवांगी को बोल रही हैं कि उसका हर को-एक्टर के साथ अफेयर है। इसपर शिल्पा शिंदे ने कहा कि जो मैंने देखा सोशल मीडिया पर, वो मैंने कहा। वहीं शिवांगी जोशी ने जवाब देते हुए कहा, "आपको मेरे बारे में मुझसे ज्यादा पता है। आप मेरे इतने पीछे क्यों पड़ी हुई हैं? आपको परेशानी क्या है? मुझे पता है कि शायद क्यों? जिस शो से इन्हें निकाला गया था, उस शो में इनके बाद एक एक्ट्रेस ने 9 साल तक राज किया। उनका नाम शुभांगी है और मेरा नाम शिवांगी है। इन्हें मेरे नाम से परेशानी है। शुभांगी अत्रे 'भाभी जी घर पर हैं' की हीरोईन हैं और वो शानदार हैं।" शिवांगी जोशी ने शिल्पा शिंदे की एक्टिंग करते हुए उन्हें जवाब देने की भी कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौरव खन्ना को आकांक्षा चमोला ने कहा 'स्ट्रेंजर', पति को शो में देख बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता...

      Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी

      Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी

      लेकिन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का ये अवतार लोगों को जरा भी नहीं भाया। एक यूजर ने लिखा, "शिवांगी अपनी सति सावित्री वाली छवि से पूरी तरह से बाहर आ चुकी है। वो अपनी अच्छी छवि का पर्दाफाश कर चुकी है। चलो एक और भारतीय टीवी की हीरोईन वैंप निकली।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मेकर्स इसे और कितना धकेलने वाले हैं? स्वीकार लें ना कि इसकी कोई अपनी गेम नहीं है। उसके पास एक बॉडीगार्ड है, जिसके साथ ये घूमती रहती है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इंडियन टीवी की प्रिंसेस अपना आपा खो रही है, क्योंकि इसकी अच्छी लड़की वाली छवि की तो शिल्पा शिंदे ने बैंड बजा दी है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article