थायराइड एक ऐसा रोग है जिसमें थायराइड ग्रंथि का कामकाज बिगड़ जाता है। आपको बता दें कि थायराइड गले में मौजूद एक अंत:स्रावी ग्रंथि होती है, जो शरीर में थायरोक्सिन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी थायराइड ग्रंथि के फंक्शन को प्रभावित करते हैं।
सोयाबीन से बने उत्पादों में गोइट्रोजेन होता है, जो थायराइड को प्रभावित करता है। इसलिए सोया उत्पादों का सेवन थायराइड होने पर न करने की सलाह दी जाती है।
चाय, कॉफी और चॉकलेट जैसे ड्रिंक्स और फूड प्रोडक्ट्स जिसमें कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, थायराइड के मरीजों को नहीं खाने चाहिए। ये फूड्स आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।
हाइपरथायरायडिज्म से जूझ रहे लोगों को आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद आपके थायराइड को एक्टिवेट कर देता है। जो ज्यादा होना ठीक नहीं है।
बादाम में मौजूद सेलेनियम और मैग्नीशियम थायराइड फंक्शन के लिए अच्छा होता है। लेकिन ज्यादा बादाम खाने से आपका थायराइड ओवरएक्टिव हो सकता है।
पैकेट बंद प्रोसेस्ड फूड हमारे थायराइड फंक्शन के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए थायराइड के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।