आज लोगों को सोशल मीडिया की ऐसी लत लगी है, कि जैसे ही काम से थोड़ी फुर्सत मिलती है, वह तुरंत फोन हाथ में उठा लेते हैं। आपने कुछ लोगों को सुबह से शाम तक फोन में लगे हुए देखा होगा। आज हम आपको रात में सोने से पहले घंटों मोबाइल चलाने का नुकसान बताने जा रहे हैं।
आज लोगों को शॉर्ट्स वीडियो जिसे रील्स कहा जाता है, उन्हें देखने का तगड़ा शौक लगा हुआ है। जिसमें वह घंटों का समय बिता देते हैं। लेकिन सोने से पहले ऐसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
मोबाइल से निकलने वाली रोशनी आपकी आंखों पर काफी बुरा असर डालती है। वहीं जब आप कम रोशनी में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका और भी ज्यादा खराब हो जाता है। रात में मोबाइल चलाने से आंखों में ड्राइनेस और रेडनेस की परेशानी हो जाती है।
रात में देर तक फोन चलाने से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद को प्रभावित करती है। इसलिए सोने से लगभग 2 घंटे पहले आपको फोन पूरी तरह अलग कर देना चाहिए।
हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल अक्सर मनोरंजन और मूड फ्रेश करने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मोबाइल फोन आपकी मेंटल हेल्थ को खराब करता है। ज्यादा मोबाइल चलाने से आपको चिड़चिड़ापन और भूलने की बीमारी हो सकती है।