Top 7 TV Gossips: इस हसीना ने कहा KSBKBT 2 को अलविदा, शिवांगी के सपोर्ट में जन्नत ने लगाई शिल्पा को लताड़

Top 7 TV Gossips 15 July, 2026: टीवी के गलियारे से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है। वहीं दूसरी ओर जन्नत जुबैर ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 15 2026, 15:43 IST
15 जुलाई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

15 जुलाई से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 15 July, 2026: टीवी के गलियारे से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। टीवी के कई पॉपुलर सितारे आज सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी, जन्नत जुबैर से लेकर शगुन शर्मा और जेनिफर विंगेट तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है। वहीं दूसरी ओर जन्नत जुबैर ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है। इसके अलावा जेनिफर विंगेट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-

'लॉकअप 2' में कदम रखेंगी रुरु ठाकुरImage Credit : Instagram02 / 08

'लॉकअप 2' में कदम रखेंगी रुरु ठाकुर

​'लॉकअप 2' को लेकर खबर आ रही है कि रुरु ठाकुर जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर कदम रख सकती हैं। हालांकि एक रिपोर्ट का ये भी दावा है कि रुरु को पहले शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।​

मदिराक्षी मुंडले ने इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने पर दी सफाईImage Credit : Instagram03 / 08

मदिराक्षी मुंडले ने इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने पर दी सफाई

​मदिराक्षी मुंडले ने 'सैराब' एक्टर रोहित चंदेल का सपोर्ट किया था, जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हुईं। इसी के बाद मदिराक्षी का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट हो गया, जिससे अटकलें लगने लगीं कि एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग से बचने के लिए ऐसा किया है। लेकिन अब मदिराक्षी मुंडले ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट नहीं किया। एक्ट्रेस ने इंडिया फोरम से कहा, "मैंने इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट नहीं किया था। इसमें तकनीकी खराबी थी मेटा की ओर से जो सुलझ चुकी है।"​

रोहित चंदेल के मामले पर दृष्टि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram04 / 08

रोहित चंदेल के मामले पर दृष्टि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी

​रोहित चंदेल को नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले से दृष्टि भानुशाली का नाम भी जुड़ा। लेकिन एक्ट्रेस ने मिड डे से बताया, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और मैं अनुरोध करती हूं कि मेरा नाम इससे न जोड़ें। मैं उस इंसान के साथ अब बिल्कुल भी नहीं जुड़ी हुई हूं और मेरा इस मामले में कोई नाता नहीं है।"​

श्वेता कवात्रा ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासाImage Credit : Instagram05 / 08

श्वेता कवात्रा ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा

​'कहानी घर घर की' एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में ये चीजें एजेंट या फिर मिडियेटर लोग ज्यादा करते हैं। वो लोगों की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठाते हैं। श्वेता ने बताया कि एक बार उन्हें ऑडिशन के लिए एक अच्छे होटल में बुलाया गया। फिर उन्हें रूम में बुलाया गया, जहां प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर सब थे। उन्होंने मुझसे कहा कि थोड़ा वॉक करके दिखाओ तो मैंने कर दिया। फिर वो कहते कि अब स्ट्रिप (कपड़े उतारो) करो।​

शादी के बंधन में बंधेंगी जेनिफर विंगेटImage Credit : Instagram06 / 08

शादी के बंधन में बंधेंगी जेनिफर विंगेट

​जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि वह 15 जुलाई को बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस यूके में व्हाइट वेडिंग करेंगी।​

शगुन शर्मा ने कहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदाImage Credit : Instagram07 / 08

शगुन शर्मा ने कहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है। यूं तो महीनों पहले ही वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए शो से जा चुकी थीं। लेकिन अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "जैसे कि मैं परी विरानी को अलविदा कह रही हूं। मेरा दिल भर आया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हिस्सा रहना मेरे लिए सम्मान से कम नहीं था। एक शो जो टीवी के इतिहास का हिस्सा रहा है, विरासत जिसे देखते हुए मैं बड़ी हुई। मैं उसका हिस्सा बनी। तुलसी और मिहीर की बेटी बनना मेरे लिए हमेशा गर्व से भरा रहेगा।"​

शिवांगी जोशी के सपोर्ट में जन्नत जुबैर ने लगाई शिल्पा शिंदे को फटकारImage Credit : Instagram08 / 08

शिवांगी जोशी के सपोर्ट में जन्नत जुबैर ने लगाई शिल्पा शिंदे को फटकार

​शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी को लेकर कहा था कि उनका हर शो में लड़के के साथ अफेयर रहा। इसपर शिल्पा शिंदे जमकर ट्रोल हुईं। वहीं अब जन्नत जुबैर ने शिवांगी जोशी के सपोर्ट में आकर शिल्पा को आड़े हाथों लिया है। जन्नत जुबैर ने लिखा, "ये हैरान करने वाला है कि कितनी आसानी से लोग किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठा लेते हैं उन्हें बिना जाने। मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं और मुझे मालूम है कि वो क्या मूल्य लेकर चलती है।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!