शहर

UP Weather Today: UP में फिर लौटेगा मानसून, 24 घंटे बाद भारी बारिश की वापसी; आज हॉट डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 July 2026: यूपी में24 घंटे बाद मौसम करवट बदलने वाला है। शुक्रवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

Image

यूपी में मानसून फिर होगा एक्टिव (सांकेतिक फोटो)

यूपी में आज का मौसम (16 July 2026): गर्मी और उमस की मार झेल रहे यूपीवासियों को जल्द ही राहतभरी बारिश मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने वाला है। 24 घंटे बाद राज्य में भारी बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने वाला है। आज सुबह भी बाराबंरी, लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में बादल भी छाए हुए हैं, हालांकि आज गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यूपी में 16 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत अधिकांश जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। कुछ जिलों में छिटपुट बारिश भी देखने को मिल सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने आज बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। जिसके बाद शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी में मानसून की बढ़ेगी सक्रियता

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के उत्तरी तट पर बने लो-प्रेशर एरिया के प्रभाव से यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। बारिश की शुरुआत सबसे पहले पूर्वी हिस्से से होगी। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ते हुए मध्यांचल और फिर पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई क्षेत्र की ओर बने रहने की वजह से बारिश मुख्य रूप से पूर्वी तराई के कुछ इलाकों तक ही सीमित थी। हालांकि 17 जुलाई से बारिश का दौर तेज होने वाला है। 22 जुलाई तक प्रदेश में तराई समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी यूपी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article