NABARD Assistant Manager Group A Result 2026 Released: नाबार्ड मैनेजर ग्रुप ए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NABARD Assistant Manager Result 2026) खबर है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ने नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रुप ए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (NABARD Assistant Manager Group A Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड व कैप्चा एंटर करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 90 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (RDBS) के लिए कुल 85 पद, असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए लीगल सर्विस के लिए कुल 02 पद और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी सर्विस के लिए कुल 04 पद आरक्षित किए गए हैं।
NABARD Assistant Manager Group A Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले nabard.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NABARD Assistant Manager Group A Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NABARD Assistant Manager Group A Result: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए का कार्य
बता दें नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A एक अधिकारी (Officer) स्तर का पद होता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार ग्रामीण विकास, कृषि वित्त, बैंकिंग योजनाओं के क्रियान्वयन, परियोजनाओं की निगरानी और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वयं सहायता समूह (SHG), डेयरी, मत्स्य पालन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देना होता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां देख सकते हैं आप।
