कुशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया। कभी प्लस-साइज लुक में नजर आने वाली कुशा अब फिट और स्लिम और टोंड दिखाई देती हैं। ऐसे में यदि आप कुशा का वेट लॉस सीक्रेट जानना चाहते हैं, तो देखें अगली स्लाइड..
कुशा कपिला ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी वेट लॉस जर्नी को साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने बचपन के ट्रॉमा और टीबी रोग का भी जिक्र किया।
कुशा ने बताया कि मेरा वजन 10 साल की उम्र से बढ़ना शुरू हुआ। जिसके बाद लोग मुझे मोटू जैसे नाम से बुलाते थे। जिसे मैंने 12-13 साल की उम्र में कम कर लिया था।
कुशा ने बताया कि 22 साल की उम्र में मैंने एक बार फिर अपने बढ़े हुए वजन को कम किया। जिसके लिए मैंने खुद को लंबे समय तक भूखा रखा। कुशा के मुताबिक वह इन दिनों में केवल 800-900 कैलोरी इंटेक करती थीं।
लंबे समय भूखा रहने की वजह से कुशा के पेट में एक ट्यूमर बन गया। जिसका टेस्ट कराने पर उन्हें टीबी का पता चला। वहीं खाना न खाने की वजह से कुशा की इम्यूनिटी बहुत ज्यादा वीक हो चुकी थी।
वजन कम करने के लिए आपको रोजाना 30-40 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर और डाइट लेकर भी वजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको खाना-पीना बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। खाना छोड़ने से आपको फायदे से ज्यादा सेहत से जुड़ी समस्याएं ही होंगी।