जौ में भी बाकी अनाजों की तरह फाइबर पर्याप्त होता है और इसमें कई सारे और पोषक तत्व होते हैं। जौ के पानी में इन तत्वों को गुण आ जाते हैं। इनमें कैलरी भी कम होती है और ये सुपाच्य भी होता है। अब बात इसके स्वास्थ्य लाभों की।
जौ का पानी पीने से आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर हो सकता है। जौ में पाए जाने वाले टोकोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने और हृदय की स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
इसमें मौजूद फाइबर और कम कैलोरी के कारण, लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है और इंसान बेमतलब बार-बार खाने से बचता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर बिना चीनी के जौ के पानी को सेवन किया जाए तो ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। जौ के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार, जौ से बनी चीजों को खाने से आंत के जीवाणु और बैक्टीरियोइड्स की मात्रा कम हो जाती है। इससे पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
किडनी की कार्यक्षमता बढ़ाने के अलावा जौ के पानी से किडनी की पथरी और यूटीआई की समस्या में भी कमी आती है। जौ का पानी हमारे सिस्टम से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।