भीषण गर्मी में बढ़ गया हीट स्ट्रोक का खतरा, तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, हमेशा रहेंगे कूल-कूल

गर्मी के मौसम में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है, तो ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated May 22 2025, 07:25 IST
हीट स्ट्रोक के लिए घरेलू उपायImage Credit : Canva01 / 05

हीट स्ट्रोक के लिए घरेलू उपाय

भीषण गर्मी में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिससे लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

नारियल पानीImage Credit : Canva02 / 05

नारियल पानी

नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। गर्मियों में रोजाना नारियल पानी जरूर पीएं।

प्याज का सेवन करेंImage Credit : Canva03 / 05

प्याज का सेवन करें

प्याज में सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बनाए रखते हैं। लू से बचने के लिए आप रोजाना प्याज का सेवन जरूर करें।

नींबू पानीImage Credit : Canva04 / 05

नींबू पानी

गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय आपको नींबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नमक और चीनी मिलाकर नींबू पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है।

भरपूर पानी पिएंImage Credit : Canva05 / 05

भरपूर पानी पिएं

गर्मियों में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको गर्मियों में अपना वाटर इंटेक दुरुस्त रखना चाहिए। आपको रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!