क्रिकेट

स्विमिंग की सूर्यवंशी! चीन की 13 वर्षीय स्टार तैराक ने तोड़ा एशियन गेम्स रिकॉर्ड

चीन की 13 वर्षीय तैराक यू ज़िडी ने रविवार को जापान में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी ही देश की खिलाड़ी का एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

यू ज़िडी

Photo : AP

टोक्यो: चीन की 13 वर्षीय तैराक यू ज़िडी ने रविवार को जापान में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यू ज़िडी ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई रेस 2 मिनट 05.08 सेकंड में पूरी करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके साथ ही उन्होंने चीन की झांग ज़ुफ़ेई द्वारा तीन साल पहले हांगझोऊ में बनाए गए एशियाई खेल के रिकॉर्ड 2:05.57 को तोड़ दिया। यू ने जुफ़ेई द्वारा बनाए रिकॉर्ड से आधा सेकेंड कम समय 200 मीटर की दूसरी तय करने में लिया। यू ज़िडी ने अपने करियर का पहला बड़ा गोल्ड मेडल जीतने में हमवतन चांग मोहन से 3.36 सेकंड कम समय लिया। उन्हें स्पर्धा का सिल्वर मेडल मिला।

तैराकी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सबसे युवा

युवा सनसनी यू जिडी ने पिछले साल महज 12 साल की उम्र में चीन के लिए तैराकी विश्व कप में 4 गुणा 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। तैराकी विश्व कप के इतिहास नें वो सबसे कम उम्र की पदक विजेता बनीं थीं। विश्व कप में वह तीन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने से बेहद कम अंतर से चूक गईं थीं और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। एक साल बाद जू अपनी साझा सफलता को व्यक्तिगत सफलता में तब्दील करने में सफल हुई हैं। मौजूदा एशियाई खेलों में जू तीन स्पर्धाओं में शिरकत करेंगी। इस साल मार्च में उन्होंने अमेरिकी ओलंपिक चैंपियन रेगन स्मिथ को हराकर अपनी बढ़ती पहचान को और मजबूत किया है। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वह एक मजबूत दावेदार होंगी।

Yu Zidi

यू ज़िडी

वर्ल्ड एक्वाटिक्स ने दी है उम्र सीमा में छूट

तैराकी की दुनिया में कुछ लोगों ने इतनी कम उम्र में यू पर हाई-लेवल ट्रेनिंग और कॉम्पिटिशन के मानसिक और शारीरिक असर पर सवाल उठाए हैं। वर्ल्ड एक्वाटिक्स के नियमों के मुताबिक इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए कम से कम उम्र 14 साल है, लेकिन अगर कम उम्र के तैराक काफी तेज़ हों तो उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जा सकती है। ऐसा ही जू के साथ हुआ और वो इतनी कम उम्र में अपनी प्रतिभा की चमक दुनिया के सामने बिखेर रही हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article