कैसा हो डायबिटीज के रोगियों का डेली रूटीन? जिससे हमेशा कंट्रोल में बना रहे उनका ब्लड शुगर लेवल

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अपने डेली रूटीन में आपको जल्द बदलाव करना होगा। आइए जानते है कैसा हो शुगर के मरीजों का लाइफस्टाइल।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Dec 28 2024, 07:50 IST
डायबिटीज और लाइफस्टाइलImage Credit : IStock01 / 06

डायबिटीज और लाइफस्टाइल

डायबिटीज को खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी माना जाता है। जिसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बदलाव आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

मॉर्निंग वॉकImage Credit : IStock02 / 06

मॉर्निंग वॉक

डायबिटीज के मरीजों को रोज सुबह और शाम थोड़ी देर टहलना बहुत जरूरी है। यह आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद कर सकता है। जिससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

खाने का रखें ध्यानImage Credit : IStock03 / 06

खाने का रखें ध्यान

डायबिटीज के रोगी को न तो एक बार में बहुत ज्यादा खाना चाहिए और न ही देर तक भूखा रहना चाहिए। इसलिए आप दिन में थोड़ा-थोड़ा कई बार खा सकते हैं।

प्रोटीन रिच डाइट लेंImage Credit : IStock04 / 06

प्रोटीन रिच डाइट लें

आपको बता दें कि डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं आपको अपनी डाइट से फैट युक्त चीजों को हटा देना चाहिए।

एक्सरसाइजImage Credit : IStock05 / 06

एक्सरसाइज

सुबह या शाम कभी भी डायबिटीज के मरीजों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज आपके डायबिटीज के खतरे को काफी कम कर सकता है।

डिस्क्लेमरImage Credit : IStock06 / 06

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!