खानपान की खराबी और लाइफस्टाइल का बदलाव ये दो ऐसे मुख्य कारण हैं कि जो शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है। जिससे आपको जॉइंट पेन की समस्या होने लगती है। यदि आप यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आज हम आपको इसका पक्का इलाज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लहसुन में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर से यूरिक एसिड को खत्म करने का काम करते हैं। इसके साथ ही लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का तत्व आपके दर्द को कम करता है।
विटामिन-सी से भरपूर आंवला हमारे यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप आंवला का जूस या इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।
खट्टे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके यूरिक एसिड को कम करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप नींबू का रस निकालकर उसे गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
मेथी में इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपके शरीर की सूजन को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पीने से साथ मेथी को खा लें।
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए धनिया काफी फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया यूरिक एसिड की सफाई करने का काम करता है। आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।