डायबिटीज से पीड़ित लोग दवाइयों के सेवन और अच्छी दिनचर्या के साथ कई तरह के फल खा सकते हैं, लेकिन उन्हें फल के ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर ध्यान देना होगा, जो मापता है कि यह फल कितनी तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। हम कुछ फल बताते हैं।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसे बेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है तथा इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। सही दिनचर्या के साथ इनके सीमित मात्रा में सेवन से डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति मीठे का आनंद ले सकता है।
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इनमें घुलनशील फाइबर अधिक होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट को तोड़ने में मदद करते हैं, जो के ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोक सकते हैं।
संतरे में विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है, जो रेड ब्लड सेल के निर्माण और ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद करता है।
चेरी में ऐसे पदार्थ होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर सकते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर कार्बोहाइड्रेट में कम, कीवी डायबिटीज में अच्छा विकल्प है। ब्लड शुगर को बहुत बढ़ाए बिना ये शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।