सुबह उठकर पीते हैं दूध वाली चाय, अनजाने में पी रहे हैं जहर, पेट में जाकर बनाती है खतरनाक बीमारियां

सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना आपकी सेहत के लिए जहर के समान हो सकता है। इसे छोड़ने की आदत डालें और अपने दिन की शुरुआत हेल्दी विकल्पों से करें। यहां जानें नियमित सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

Authored by: विनीतUpdated Jan 21 2025, 09:46 IST
जहर के समान है सुबह दूध वाली चाय Image Credit : Istock01 / 08

जहर के समान है सुबह दूध वाली चाय

हममें से ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत एक गर्मागर्म एक कप दूध वाली चाय के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? यह आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है और खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं सुबह-सुबह दूध वाली चाय पीने के साइड इफेक्ट्स:

खराब डाइजेशनImage Credit : Istock02 / 08

खराब डाइजेशन

खाली पेट दूध वाली चाय पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। दूध और चाय का मेल पेट में टॉक्सिन्स का जमाव करता है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

पोषण की कमी Image Credit : Istock03 / 08

पोषण की कमी

दूध वाली चाय पीने से कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट पैदा होती है। चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को कम करता है, जिससे खून की कमी हो सकती है। यह प्रोटीन के पाचन में भी रुकावट बन सकती है और इसके असर को कम कर सकती है।

गंभीर कब्जImage Credit : Istock04 / 08

गंभीर कब्ज

नियमित सुबह दूध वाली चाय आपको क्रोनिक कब्ज का मरीज भी बना सकती है। चाय में मौजूद कैफीन और दूध के मेल से कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यह आंतों की परतों को नुकसान पहुंचाती है और पीएच स्तर को प्रभावित करती है।

बढ़ाए मोटापाImage Credit : Istock05 / 08

बढ़ाए मोटापा

अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो आपको बता दें आपके मोटापे के पीछे कारण भी चाय हो सकती है। चाय वजन बढ़ाने में योगदान देती है। साथ ही, इसके साथ हम कई ऐसे अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं जो शरीर में चर्बी जमा होने का कारण बनते हैं।

खतरनाक बीमारियांImage Credit : Istock06 / 08

खतरनाक बीमारियां

चाय पीने की आदत शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है, जो महिलाओं के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। यह थायराइड और पीसीओएस जैसी स्थितियों को ट्रिगर कर सकती है। इसके अलावा, यह लोगों में मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी और यहां तक की दिल की बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाती है।

पानी की कमीImage Credit : Istock07 / 08

पानी की कमी

आपने अक्सर नोटिस किया होगा चाय पीने के बाद पेशाब जल्दी और अधिक आता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह हमारे शरीर से तरल को बाहर निकालती है। चाय का अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी को भी ट्रिगर कर सकता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है।

डिस्क्लेमरImage Credit : Istock08 / 08

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!