क्या आपने कभी सुना है कि कोई रोज 40 रोटियां खाए, डेढ़ लीटर दूध पीए और फिर भी न मोटा हो? ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन एक्टर जयदीप अहलावत की फिटनेस स्टोरी कुछ ऐसी ही है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टरजयदीप हरियाणा के गांव में पले-बढ़े हैं। जहां उन्हें भरपूर खाना-पानी मिलता था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका कभी वजन नहीं बढ़ा। आज एक्टर 45 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने सिक्स पैक एब्स बना लिए हैं। चलिए जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट... फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
जयदीप अहलावत के घर में बचपन से ही खाने-पीने की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने अपने एक इंटर्व्यू में बताया कि वो रोज करीब 40 रोटियां खा जाते थे और डेढ़ लीटर दूध पीते थे। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि उनका वजन कभी नहीं बढ़ा। गांव का माहौल और मेहनत वाला जीवन शायद इसकी वजह थी। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
गांव में रहकर खेतों में काम, साइकल चलाना और फिजिकल एक्टिविटी ने जयदीप को बचपन से ही फिट बना दिया। खाने के साथ जो एनर्जी मिलती थी, वो सारे दिन के काम में खर्च हो जाती थी, इसलिए कभी चर्बी नहीं चढ़ी। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
जब उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाया, तब फिटनेस को और सीरियसली लिया। उन्होंने ट्रेनर की मदद से जिम शुरू किया और रेगुलर एक्सरसाइज करनी शुरू की। यहीं से शुरू हुआ सिक्स पैक एब्स की तरफ उनका सफर। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
अब जयदीप वही गांव वाली हैवी डाइट नहीं लेते। उन्होंने अपनी डाइट को बैलेंस किया है, जिसमें ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल है। साथ ही चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना ली है। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
एक्टर की उम्र में भी एक्टर इतने फिट और आकर्षक दिखते हैं कि उनके सामने जवान लोग भी फीके लगते हैं। इसका राज उनकी स्ट्रिक्ट रूटीन और मेहनत है। उनका मानना है कि अगर इरादा मजबू हो तो उम्र कोई बाधा नहीं है, कोई भी खुद को फिट रख सकता है। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
जयदीप की कहानी ये सिखाती है कि अगर लाइफस्टाइल एक्टिव हो, डाइट में बैलेंस हो और एक्सरसाइज रेगुलर हो, तो आप कितना भी खा लें, फिट रह सकते हैं। असली राज मेहनत और डिसिप्लिन में है। फोटो: Instagram - Jaideep Ahlawat
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।