देश

राहुल गांधी और स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के वीडियो पर भड़की बीजेपी, कहा- ये अभद्र और संवेदनहीन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केसवन ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए राहुल गांधी पर कड़ा निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक पद (विपक्ष के नेता) पर होने के बावजूद बार-बार राजनीति और जन-विमर्श के स्तर को गिरा रहे हैं।

Image

निशाने पर आए राहुल गांधी

Photo : ANI

Rahul Gandhi Maa Comment: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि (Pulkit Mani) के एक हालिया वीडियो/कार्यक्रम के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने राहुल गांधी की भाषा और मंच पर दिए गए वक्तव्य को अभद्र, फूहड़ और स्तरहीन करार दिया है।

हाल ही में मंच साझा करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि और राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां (दिवंगत हीराबेन मोदी) के संदर्भ में इशारों और शब्दों के जरिए अभद्र टिप्पणी की गई है। भाजपा का आरोप है कि इस दौरान प्रधानमंत्री और उनकी मां को लेकर अभद्र और अमर्यादित बातें की गईं और मंच पर इसे हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक का रूप देने की कोशिश की गई।

भाजपा का करारा हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केसवन ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए राहुल गांधी पर कड़ा निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक पद (विपक्ष के नेता) पर होने के बावजूद बार-बार राजनीति और जन-विमर्श के स्तर को गिरा रहे हैं। सी.आर. केसवन ने कहा कि एक सम्मानित मां और भारत के प्रधानमंत्री पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना राहुल गांधी की संवेदनहीन और फूहड़ मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं का कहना है कि देश की जनता और विशेष रूप से देश की महिलाएं इस तरह की असंसदीय और निचले स्तर की भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

कांग्रेस की चुप्पी

फिलहाल इस विवाद पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि कांग्रेस समर्थक इसे राजनीतिक हास्य और तंज के रूप में पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ दल भाजपा इसे सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री और एक माँ का अपमान बताकर कांग्रेस को घेर रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article