डिलीवरी के बाद ऐसे घटी आलिया भट्ट की चर्बी, ब्रेस्टफीडिंग ने जलाई खूब कैलोरी, जानें पूरा सीक्रेट

डिलीवरी के बाद हर मां सोचती है कि कैसे अपना बढ़ा हुआ वजन कम किया जाए। इसको लेकर हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना असली अनुभव शेयर किया कि कैसे उनकी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने बढ़ा हुआ वजन कम किया, और फैट से फिट बनीं। चलिए जानते हैं, क्या था उनका वेट लॉस सीक्रेट....

Authored by: विनीतUpdated Nov 29 2025, 14:04 IST
आलिया भट्ट का वेट लॉस सीक्रेटImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph01 / 07

आलिया भट्ट का वेट लॉस सीक्रेट

डिलीवरी के बाद बढ़ा हुआ वजन घटाना हर मां के लिए चुनौती बन जाता है, लेकिन आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलकर बताया कि उन्होंने ये सफर कैसे पार किया। बेटी राहा के जन्म के बाद उनका वजन थोड़ा बढ़ा, पर उन्होंने खुद पर कोई दबाव नहीं डाला। उन्होंने साफ कहा कि ब्रेस्टफीडिंग से शरीर खुद काफी कैलोरी खर्च करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। साथ ही हल्का व्यायाम और सादा खाना भी उनकी मदद बने।

डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना सामान्यImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph02 / 07

डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना सामान्य

आलिया ने बताया कि गर्भावस्था में शरीर में बदलाव होना बिल्कुल सामान्य बात है। बच्चे के पैदा होने के बाद शरीर पूरी तरह बदल जाता है, और शुरुआत में वजन बढ़ना चाहिए भी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे कभी समस्या नहीं माना और शरीर को समय दिया।

ब्रेस्टफीडिंग से जली खूब कैलोरीImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph03 / 07

ब्रेस्टफीडिंग से जली खूब कैलोरी

आलिया ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं ब्रेस्टफीडिंग कर रही थी, और इससे शरीर की काफी कैलोरी जलती है। असल में, दूध पिलाने में रोज कई सौ कैलोरी खर्च हो जाती हैं, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। उन्होंने इसे अपने वजन घटने का सबसे बड़ा कारण भी बताया।

सादा और घर का खाना रहा बड़ा सहाराImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph04 / 07

सादा और घर का खाना रहा बड़ा सहारा

आलिया ने बताया कि उन्होंने कोई सख्त डाइट नहीं की, बस बाहर के तले-भुने खाने से दूरी बनाकर घर का ताजा और हल्का भोजन खाया। उनका मानना है कि शरीर को अच्छे भोजन से ही ऊर्जा और स्वस्थ बदलाव मिलते हैं।

धीरे-धीरे किया व्यायामImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph05 / 07

धीरे-धीरे किया व्यायाम

उन्होंने बताया कि उन्होंने जन्म के बाद जल्दबाजी में भारी व्यायाम नहीं किया। शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग, योग और टहलने से की। शरीर की सुनते हुए धीरे-धीरे फिटनेस की ओर बढ़ीं।

ट्रोलिंग और सवालों पर शांत जवाबImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph06 / 07

ट्रोलिंग और सवालों पर शांत जवाब

कुछ लोगों ने कहा कि आलिया ने बहुत जल्दी वजन घटा लिया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उनका वजन प्राकृतिक तरीके से कम हुआ। उनका कहला है कि राहा को दूध पिलाने, हल्के व्यायाम और सही खाने की मदद से उन्होंने वजन कम किया।

गांठ बांध लें आलिया की ये बातImage Credit : IG/ Alia Bhatt/ The Telegraph07 / 07

गांठ बांध लें आलिया की ये बात

आलिया का अनुभव बताता है कि डिलीवरी के बाद वजन धीरे-धीरे ही कम होता है। मां को खुद को समय देना चाहिए, शरीर पर दबाव नहीं डालना चाहिए। सादा खाना, ब्रेस्टफीडिंग और हल्का व्यायाम यही असली रास्ता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!