Toxic Star Cast fees: यश लूट ले गए सारी मलाई, बाकी एक्ट्रेसेस को मेकर्स ने थमाए इतने रुपये

Toxic Star Cast fees: साउथ एक्टर यश की नई फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। आइए जानते हैं यश की 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट की फीस के बारे में...

Authored by: ललित कुमार Updated Apr 29 2026, 14:01 IST
यहां देखिए 'टॉक्सिक' स्टार कास्ट की फीस...Image Credit : Instagram01 / 07

यहां देखिए 'टॉक्सिक' स्टार कास्ट की फीस...

Toxic Star Cast fees: साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 4 जून को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने एक बार फिर इस मूवी की रिलीज को आगे पुश करने का फैसला किया है। हालांकि नई रिलीज की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'टॉक्सिक' करने के यश सहित बाकी एक्टर्स ने कितने रुपये फीस ली है? इस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट की फीस पर डालें एक नजर...

तारा सुतारियाImage Credit : Instagram02 / 07

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया को फिल्म 'टॉक्सिक' में भी रेबेका के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए तारा सुतारिया को 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं।

नयनताराImage Credit : Instagram03 / 07

नयनतारा

साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा को मेकर्स ने 'टॉक्सिक' में गंगा के रोल के लिए कास्ट किया है। इस मूवी के लिए नयनतारा को 12 से 18 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।

कियारा आडवाणीImage Credit : Instagram04 / 07

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म 'टॉक्सिक' में नदिया का किरदार निभा रहे हैं। अपने इस लिस्ट को निभाने के लिए कियारा आडवाणी ने 15 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है।

हुमा कुरेशीImage Credit : Instagram05 / 07

हुमा कुरेशी

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी अहम रोल में नजर आने वाली है। इस मूवी के लिए एक्ट्रेस को मेकर्स की ओर से कथित तौर 6 करोड़ रुपये फीस मिली है।

रुक्मिणी वसंतImage Credit : Instagram06 / 07

रुक्मिणी वसंत

'टॉक्सिक' मूवी में रुक्मिणी वसंत को मेलिसा के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए रुक्मिणी को 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

यशImage Credit : Instagram07 / 07

यश

साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए यश ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!