रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में हुई इन नए स्टार्स की एंट्री, कुछ ही मिनटों के कैमियो में लूट ले गए लाइमलाइट

Dhurandhar 2 New Stars: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार फिल्म धुरंधर 2 में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई। इन स्टार्स ने अपने कैमियो से लोगों का ध्यान खींच लिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 में कौन-कौन से नए स्टार्स नजर आए।

Authored by: अभयUpdated Mar 19 2026, 19:22 IST
'धुरंधर 2' में इन नए स्टार्स ने मचाई धूम, देखें लिस्टImage Credit : Dhurandhar 2/ IMDb01 / 06

'धुरंधर 2' में इन नए स्टार्स ने मचाई धूम, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म धुरंधर 2 में पुराने स्टार्स के साथ-साथ कई नए किरदार नजर आए। नए स्टार्स की एंट्री ने ली है। इन नए स्टार्स ने फिल्म में आने के बाद एक अलग ही माहौल बना दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 में कौन-कौन से नए स्टार्स नजर आए है, जिनको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

दानिश इकबाल (Danish Iqbal)Image Credit : Dhurandhar 2/ IMDb02 / 06

दानिश इकबाल (Danish Iqbal)

एक्टर दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने फिल्म में दाऊद का रोल निभाया है। फिल्म धुरंधर 2 में दाऊद ही बड़े साहब है। दानिश का रोल छोटा है लेकिन काफी असरदार है।

​यामी गौतम (Yami Gautam)Image Credit : Dhurandhar 2/ IMDb03 / 06

​यामी गौतम (Yami Gautam)

एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) फिल्म धुरंधर 2 में नर्स के रोल में नजर आई हैं। यामी गौतम का रोल आते ही बड़े पर्दे पर छा जाता है। यामी गौतम ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।

​सलीम सिद्दीकी (Salim Siddiqui)Image Credit : Dhurandhar 2/ IMDb04 / 06

​सलीम सिद्दीकी (Salim Siddiqui)

फेमस स्टार सलीम सिद्दीकी (Salim Siddiqui) भी फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए। सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में आतिफ अहमद का रोल निभाया था। सलीम सिद्दीकी का रोल काफी जानदार है।

​उदयबीर संधू (Udaybir Sandhu)Image Credit : Dhurandhar 2/ IMDb05 / 06

​उदयबीर संधू (Udaybir Sandhu)

फिल्म धुरंधर 2 में उदयबीर संधू (Udaybir Sandhu) रणवीर सिंह के दोस्त के रोल में नजर आए हैं। उदयबीर संधू का किरदार कुछ समय के लिए आता है लेकिन अपनी एक छाप छोड़ जाता है।

​सुविंदर पाल (Suvinder Pal)Image Credit : Dhurandhar 2/ IMDb06 / 06

​सुविंदर पाल (Suvinder Pal)

एक्टर सुविंदर पाल (Suvinder Pal) ने फिल्म धुरंधर 2 में ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाया है, जो मेजर इकबाल के पिता है। सुविंदर पाल कुछ ही मिनटों में सारी लाइमलाइट लूट ले गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!