Who is Girija Oak: इंटरनेट कमाल की चीज है... यहां रातों-रात किसी की भी किस्मत बदल सकती है। अब गिरिजा ओक की ही बात ले लीजिए, जो अचानक से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। गिरिजा ओक ने कुछ वक्त पहले एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद से ही उनको लेकर चर्चा होने लगी थी लेकिन बीते 2-3 दिनों में उनकी तस्वीरें जितनी वायरल हो रही हैं, वो सभी को चौंका रहा है। हर किसी की जुबान पर इस वक्त यही सवाल है कि आखिरकार नीली साड़ी वाली ये हसीना कौन है? अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं तो आइए आपको गिरिजा ओर के बारें 5 बड़ी जानकारियां देते हैं जो आपकी जिज्ञासा की प्यास बुझा देंगी।
गिरिजा ओक एक मराठी अदाकारा हैं, जिन्होंने आमिर खान की तारे जमीन पर और शाहरुख खान की जवान में काम किया है। बॉलीवुड में हाथ आजमाने के साथ-साथ गिरिजा ओक मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं, जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
जिन्हें नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि गिरिजा ओक के पिता मशहूर मराठी एक्टर हैं। उनका नाम गिरीश ओक है, जो मराठी फिल्मों के साथ-साथ मराठी थिएटर में भी एक्टिव रहे हैं।
अदाकारा गिरिजा ओक ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट 15 साल की उम्र में साइन किया था और तब से ही एक्टिंग से उनका खास नाता बन गया जो अब तक जारी है।
15 साल की उम्र से ही एक्टिंग में हाथ आजमा रही अदाकारा गिरिजा ओक ने बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है और उनके पास इसकी डिग्री भी है। बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद भी गिरिजा ने एक्टिंग जारी रखी और आज मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं।
अदाकारा गिरिजा ओक ने भले ही 15 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया हो लेकिन इस इंडस्ट्री से उनका नाता बनाए रखने में एड फिल्म इंडस्ट्री ने बड़ी भूमिका निभाई है। गिरिजा ओक के लिए क्रिएटिव वर्ल्ड में रियल एंट्री प्वाइंट एड फिल्म इंडस्ट्री रही, जिसने उन्हें उनके हुनर से मिलवाया और फिर उन्हें अच्छी अदाकारा के रूप में तराशा।