Aamir Ali Rumored Girlfriend Ankita Kukreti: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर अली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों आमिर अली अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। आमिर अली को लेकर खबर है कि वह मॉडल और एक्ट्रेस अंकिता कुकरेती को डेट कर रहे हैं। वहीं इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि अंकिता कुकरेती कौन हैं और इंडस्ट्री में उन्होंने कैसे जगह बनाई है।
आमिर अली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ होली खेलते नजर आए। ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि अंकिता कुकरेती हैं, जिन्हें लेकर बताया जा रहा है कि वह और आमिर अली एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।
अंकिता कुकरेती के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में हाथ आजमाया है। अंकिता कुकरेती, ऋतिक रोशन के साथ 'माउंटेन ड्यू' के विज्ञापन में नजर आई थीं। इसके साथ ही वह विवेक ओबरॉय और सोनू सूद जैसे सितारों के साथ भी काम कर चुकी हैं।
अंकिता लोखंडे दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन काम की वजह से मुंबई में रहती हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा अंकिता कुकरेती वॉलीबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं।
आमिर अली को एक बार अंकिता कुकरेती के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं जब एक्ट्रेस से रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं बहुत वक्त बाद किसी को जानने की कशिश कर रहा हूं। हर कोई प्यार का हकदार है। जाहिर है कि किसी को तो आगे बढ़ना पड़ेगा और कोई आगे बढ़ रहा है। मैं खुश हूं कि मुझे उसे करीब से जानने का मौका मिल रहा है।"
अंकिता कुकरेती सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। वहीं आमिर अली भी अंकिता कुकरेती की पोस्ट पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
खबरों की मानें तो अंकिता कुकरेती और आमिर अली बीते 6 महीने से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। होली पर वायरल हुए वीडियो ने दोनों को लाइमलाइट में ला दिया था। इस वीडियो में आमिर अंकिता के गालों के साथ-साथ कॉलर पर भी गुलाल लगाते दिखे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर अली ने अंकिता कुकरेती की मुलाकात इंडस्ट्री के अपने कई दोस्तों से भी करवाई है, जिसमें रेमो डिसूजा से लेकर अभिषेक बच्चन तक का नाम शामिल है। हालांकि आमिर अली ने आधिकारिक रूप से ये ऐलान नहीं किया है कि वह अंकिता कुकरेती को डेट कर रहे हैं।