NTA to release UGC-NET June 2026 Result, CSIR-NET result: यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी अपडेट दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि UGC-NET (84 विषय), CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह NTA की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आंसर की जारी कर उस पर आपत्तियां ली जा चुकी हैं। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट डेट का इंतजार है। एनटीए द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक UGC NET Result 2026 दो चरणों में जारी किया जायेगा, जिससे कि स्टूडेंट्स को पीएचडी एडमिशन के लिए लेट नहीं होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज सबमिट करना होगा।
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की भी होगी जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही NTA द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही नतीजे जारी किये जायेंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित मानकों के अनुसार JRF या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करेंगे, उन्हें ई-सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आगे शैक्षणिक और भर्ती संबंधी प्रक्रियाओं में किया जा सकता है।
