When Soha Ali Khan Slapped By Sunny Deol: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल ने यूं तो कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी रही है, जिन्होंने शूटिंग के बीच ही एक्टर को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया था। उस थप्पड़ से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे। लेकिन सनी देओल का भी एक्ट्रेस के थप्पड़ पर रिएक्शन हैरान करने वाला था। तो चलिए एक नजर डालते हैं उस किस्से पर-
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्टर को फैंस और बॉलीवुड स्टार्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। खास बात तो यह है कि अपने जन्मदिन पर सनी देओल की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखी।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल से जुड़े यूं तो कई किस्से चर्चित हैं। इसमें एक ये भी शामिल है कि सनी देओल को एक्ट्रेस सोहा अली खान ने सेट पर सबके सामने झन्नाटेदार तमाचा मारा था। सोहा अली खान के तमाचे से पूरा क्रू मेंबर हैरान रह गया था।
सोहा अली खान, सनी देओल के साथ फिल्म 'घायल वंस अगेन' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान सोहा अली खान को सनी देओल को तमाचा मारना था। मूवी में सीन था, जहां सनी देओल को वापिस सेंस में लाने के लिए सोहा को उन्हें थप्पड़ मारना था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोहा अली खान अपने किरदार में इतना ज्यादा डूब गई थीं कि उन्होंने सनी देओल को जरूरत से ज्यादा ही जोरदार थप्पड़ मार दिया। उनके इस थप्पड़ ने क्रू मेंबर्स के भी होश उड़ा दिये थे।
सोहा अली खान के इस एक्शन से लोगों को लगा कि सनी देओल इस बात पर गुस्सा होंगे। वहीं सोहा अली खान ने भी अपने किये के लिए माफी मांगी। लेकिन सनी देओल ने इसपर कोई ओवररिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने सोहा अली खान की माफी को स्वीकार किया और सीन से आगे बढ़ गए।
सनी देओल ने समझा कि सोहा अली खान ने ये चीज जानबूझकर नहीं की है। ऐसे में 'बॉर्डर 2' एक्टर ने इसपर कोई भी शिकायत नहीं की। बता दें कि मूवी में सोहा अली खान ने डॉक्टर रिया का किरदार अदा किया था, जो कि सनी देओल के कैरेक्टर अजय मेहरा की गर्लफ्रेंड थी।
सनी देओल एक बार फिर से बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' और 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' 22 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।